NEET 2026 पर शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के 5 बड़े ऐलान: Paper Leak पर सख्ती, 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम और अगले साल से CBT एग्जाम

Summary :

NEET UG Controversy Latest Update: NEET UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। इस मामले के संबंध में, देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज, शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मामले में शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभी NTA यूजी का नई परीक्षा की तिथि की घोषणा की है। 21 जून को पुनः एग्जाम लिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि 3 मई को यूजी नीट के लिए देश भर में एग्जाम हुए, लेकिन पेपर लीक संबंधित जानकारी NTA को 10 मई के आसपास मिली। इसके बाद 12 तारीख…

NEET UG Controversy Latest Update: NEET UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। इस मामले के संबंध में, देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज, शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मामले में शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभी NTA यूजी का नई परीक्षा की तिथि की घोषणा की है।

21 जून को पुनः एग्जाम लिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि 3 मई को यूजी नीट के लिए देश भर में एग्जाम हुए, लेकिन पेपर लीक संबंधित जानकारी NTA को 10 मई के आसपास मिली। इसके बाद 12 तारीख तक इसकी पुष्टि हुई कि नीट यूजी 2026 एग्जाम में गड़बड़ी हुई है। इसके बाद हमनें नीट यूजी एग्जाम रद्द करने का फैसला किया।

Dharmendra Pradhan announcement: धर्मेंद्र प्रधान के 10 बड़े ऐलान: प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “हम नहीं चाहते थे कि माफ‍िया किसी अच्‍छे स्‍टूडेंट की सीट छीन ले. इस घटना से हम चिंतित हैं हमें कठोर निर्णय लेना पडा है हम स्‍टूडेंट के भविष्‍य को लेकर चिंतित हैं कई सुझाव आए हैं.”

NTA ने एग्जाम रद्द होने के बाद कहा कि स्‍टूडेंट पर कोई आर्थिक बोझ न आए इसके लिए उसी फी में दुबारा एग्जाम दे सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “NTA अभी बहुत योग्‍य व्‍यक्‍ति के हाथों में है. NTA ने तय किया है कि एक सप्‍ताह अवसर देंगे कि वह किस शहर में परीक्षा देंगे वह चुन सकेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “14 जून तक एडमिट कार्ड सभी को पहुंच जाएगा.

अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा. मतलब एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड होगा।

धर्मेंद्र प्रधान में आगे कहा, “अगले साल से कंप्‍यूटर बेस्‍ड होगी नीट यूजी की परीक्षा.”

उन्होंने आगे कहा, “CBI जांच को होने दो अगले साल से NTA को मजबूत किया जाएगा.”

शिक्षा मंत्री ने कहा, “NTA के पास शिकायत आई NTA ने छिपाया नहीं. सब एनटीए ने तुरंत एक्‍शन लिया है.”

उन्होंने आगे कहा, “NEET परीक्षा के आवागमन का दायित्‍व लेंगे सभी CM से बात करेंगे. जून में बारिश का मौसम होगा उसको ध्‍यान रखकर क्‍या व्‍यवस्‍था होगी इसकी भी प्‍लानिंग करेंगे.

NEET UG online exam: नीट यूजी एग्जाम कब हुए थे?

बता दें कि NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को देश भर में आयोजित की गई थी। इसके बाद एक हफ्ता के भीतर खबर आई कि पेपर लीक हो गया है. इन आरोपों के बाद, इस परीक्षा को केंद्र सरकार में रद्द करने का बड़ा फैसला लिया। अब यह पुनः परीक्षा (Re-Exam) 21 जून 2026 को देशभर में आयोजित की जाएगी।

नीट यूजी एग्जाम रद्द क्यों हुआ?

मालूम हो कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक और एग्जाम में गड़बड़ी (Malpractice) के सबूत मिलने के बाद एग्जाम रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए बड़ा फैसलालिया और अब इस पूरे मामले की जांच सीबीआई (CBI) कर रही है।

NEET computer-based test: नीट यूजी को कंडक्ट कौन करता है?

NEET यूजी (NEET-UG) परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA – National Testing Agency) की तरफ से होता है।

 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।