Fake Voters in Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु में नई सरकार बने अभी हफ्ता भी नहीं बीता है, और राज्य में हुए चुनाव को लेकर अलग ही बहस चलने लगी है. जानकारी के अनुसार राज्य में चुनाव नतीजे आने और विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब वोटिंग में फर्जीवाड़े की खबर सामने आ रही है.
इस मामले में अधिकारियों ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. इन कथित फर्जी मतदाताओं के पास विदेशी पासपोर्ट के साथ साथ भारत का वोटर आईडी कार्ड मिला है.
उंगलियों पर निशान से हुई पहचान

आरोप यह है कि इन लोगों ने विदेशी पासपोर्ट होने के बावजूद हाल में हुए राज्य के विधानसभा चुनाव में मतदान किया. भारतीय कानून के अनुसार विदेशी पासपोर्ट धारक को भारत में मतदान का अधिकार नहीं है. इस मामले में गुरुवार को इमिग्रेशन अधिकारियों ने चेन्नई और मदुरै हवाई अड्डे पर 10 ऐसे लोगों की पहचान कर इन्हें गिरफ्तार किया, साथ में यह जानकारी सामने आई कि इनकी उँगलियों में वोटिंग का नीला निशान भी था.
4 महिलाएं समेत 10 आरोपी
इस मामले में अभी तक दस लोगों को गिरफ्तार के बाद जांच की जा रही है. इनमें 4 महिलाएं भी हैं. इन लोगों पर आरोप लगा है कि इन्होने तमिलनाडु के विगत विधानसभा चुनाव में मतदान किया. बताया जा रहा है कि आरोपी एयरपोर्ट पर प्री-डिपार्चर जांच के दौरान वहाँ मौजूद अधिकारियों की नजर यात्रियों के उँगलियों पर पड़ी, उन्होंने देखा कि इनमें नीली स्याही लगी है जो वोटिंग के दौरान लगाईं जाती है. इस मामले में शक होने पर जब उनसे पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आया। ज्यादातर आरोपी श्रीलंका के हैं. कुछ ब्रिटेन, कनाडा और इंडोनेशिया के भी हैं.
इन लोगों के नाम भी सामने आए हैं. इनमें निलांती, रंजिनी, चार्ली बालचंद्रन, सरफुद्दीन, जयंतन, चक्रवर्ती लोगप्रिया और सुनीता चक्रवर्ती श्रीलंकाई नागरिक है. वहीं ब्रिटेन के अय्यादुरई, इंडोनेशिया के टिटिन मरियाती और कनाडा के जितेन्द्रनाथ को भी हिरासत में लिया गया है.
यह भी पढ़ें – तमाम जद्दोजहद के बाद विधानसभा फ्लोर टेस्ट में TVK की विजय, 144 विधायकों का जुटाया समर्थन


Download Android App
Download iOS App




