तमाम जद्दोजहद के बाद विधानसभा फ्लोर टेस्ट में TVK की विजय, 144 विधायकों का जुटाया समर्थन

Summary :

Vijay Wins Floor Test : कुछ दिन पहले तक TVK के नेता थालापति विजय सरकार गठन को लेकर राज्यपाल के चक्कर काट रहे थे मगर उन्हें खाली हाथ वापस लौटा दिया जा रहा था, आज बुधवार को उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट वाली अगनीपरीक्षा आसानी से पास कर ली है. सरकार गठन में जद्दोजहद बता दें, राज्य में समीकर कुछ ऐसे बने थे कि किसी भी पार्टी के लिए अपने दम पर सरकार बनाना नामुमकिन था. इस गणित में चौंकते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जरूर TVK उभरी थी जिसे 108 सीटें मिलीं थीं, मगर वह भी…

Vijay Wins Floor Test : कुछ दिन पहले तक TVK के नेता थालापति विजय सरकार गठन को लेकर राज्यपाल के चक्कर काट रहे थे मगर उन्हें खाली हाथ वापस लौटा दिया जा रहा था, आज बुधवार को उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट वाली अगनीपरीक्षा आसानी से पास कर ली है.

सरकार गठन में जद्दोजहद

Vijay Wins Floor Test
Vijay Wins Floor Test

बता दें, राज्य में समीकर कुछ ऐसे बने थे कि किसी भी पार्टी के लिए अपने दम पर सरकार बनाना नामुमकिन था. इस गणित में चौंकते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जरूर TVK उभरी थी जिसे 108 सीटें मिलीं थीं, मगर वह भी 10 सीटों से पीछे चल रही थी. ऐसे में उन्हें अन्य दलों का साथ लेने की जरूरत पड़ी.

आज विधानसभा फ्लोर टेस्ट में न सिर्फ विजय ने बहुमत साबित किया बल्कि बहुमत से 26 अधिक सीटों को हासिल किया. विजय सरकार को फ्लोर टेस्ट में 144 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि प्रमुख विपक्षी दलों ने फ्लोर टेस्ट की वोटिंग से पहले सदन से वॉकआउट कर दिया. इसके साथ ही TVK के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया.

अन्य दलों का समर्थन

Vijay Wins Floor Test
Vijay Wins Floor Test

बता दें, 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके गठबंधन सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी, लेकिन उसके पास अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा नहीं था. जिसके बाद कांग्रेस, CPI, CPI (M), VCK, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और कुछ निर्दलीय एवं छोटे दलों के समर्थन से विजय ने सरकार बनाई थी. फ्लोर टेस्ट के दौरान गठबंधन को कुल 144 विधायकों का समर्थन मिला है.

विजय ने सदन में पेश किया था विश्वास प्रस्ताव

तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया. चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के सहयोगी दलों ने सरकार के समर्थन में अपनी बात रखी, जबकि विपक्ष ने सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा. हालांकि मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रमुख विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया.

यह भी पढ़ें – कौन हैं ज्योतिषाचार्य राधान पंडित? जिन्हें CM Vijay Thalapathy ने नियुक्त अपने कार्यालय का OSD

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।