CM Vijay Thalapathy Appoints Astrologer: विजय थलापति तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाने के बाद अब अपनी सरकार और प्रशासनिक टीम को मजबूत करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राधान पंडित को मुख्यमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में इस नियुक्ति की आधिकारिक जानकारी दी गई है। इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। राधान पंडित उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने चुनाव परिणाम आने से पहले ही विजय थलापति और उनकी पार्टी की बड़ी जीत की भविष्यवाणी कर दी थी।
उस समय राजनीतिक जानकार विजय की नई पार्टी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे, लेकिन राधान पंडित ने दावा किया था कि विजय की कुंडली बेहद मजबूत है और उनकी पार्टी तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगी। चुनाव परिणाम आने के बाद उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई। इसके बाद विजय और राधान पंडित की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। खासतौर पर 4 मई को जब चुनावी माहौल गर्म था, तब राधान पंडित सबसे पहले विजय के चेन्नई स्थित घर पहुंचे थे। इसी घटना के बाद लोग उनके और मुख्यमंत्री के करीबी संबंधों को लेकर चर्चा करने लगे।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल और LPG के बढ़ेंगे रेट! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया बड़ा संकेत
CM Vijay Thalapathy Appoints Astrologer: सरकार बनाने में भी दी अहम सलाह

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव जीतने के बाद जब राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने के दावे को तुरंत मंजूरी नहीं मिल रही थी, तब भी राधान पंडित ने विजय को महत्वपूर्ण सलाह दी थी। बताया जाता है कि उनकी सलाह के बाद विजय ने दोबारा राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। बाद में उन्हें सरकार बनाने का मौका मिल गया। इसी कारण अब मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने कार्यालय में विशेष जिम्मेदारी देकर भरोसेमंद टीम का हिस्सा बना लिया है।
Radhan Pandit Astrologer: कौन हैं राधान पंडित?

राधान पंडित वैदिक ज्योतिष और अंकशास्त्र के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्हें इस क्षेत्र में लगभग 40 वर्षों का अनुभव है। तमिलनाडु की राजनीति में उनका प्रभाव पहले से ही माना जाता रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता भी बड़े फैसलों से पहले उनसे सलाह लिया करती थीं। राधान पंडित सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। वह लोगों को ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र और जीवन से जुड़ी सलाह देते रहते हैं। तमिलनाडु में उनके समर्थकों की संख्या भी काफी अधिक बताई जाती है।
Tamilnadu CM Vijay News: तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी दिलचस्पी
मुख्यमंत्री कार्यालय में एक ज्योतिषी की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब राज्य में सनातन धर्म को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। हाल ही में विधानसभा में नेता विपक्ष ने फिर से सनातन धर्म को खत्म करने संबंधी बयान दिया था। उनके बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। ऐसे माहौल में मुख्यमंत्री विजय द्वारा ज्योतिषाचार्य राधान पंडित को अहम जिम्मेदारी देना कई राजनीतिक संकेत भी माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला पारंपरिक और धार्मिक सोच रखने वाले लोगों तक एक अलग संदेश पहुंचा सकता है। विजय थलापति की राजनीति में एंट्री पहले से ही चर्चा में थी, लेकिन अब उनकी टीम और फैसलों को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। खासतौर पर राधान पंडित जैसे ज्योतिषाचार्य को सीएमओ में जगह मिलने से तमिलनाडु की राजनीति में नया मोड़ देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीआरएस का प्रदर्शन


Download Android App
Download iOS App




