Petroleum Minister Hardeep Singh Puri Statement: आम आदमी की जेब फिर ढीली पड़ने वाली है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 12 मई को कहा कि सरकार ने एलपीजी का उत्पादन बढ़ाकर करीब 55,000–56,000 टन कर दिया है, जो पहले लगभग 35,000 टन था। उन्होंने साफ किया कि देश में कहीं भी ईंधन की कोई कमी नहीं है और सभी जगह पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। उन्होंने ईंधन की कीमतें बढ़ने के संकेत दिए और उन्होंने उन दावों को भी खारिज कर दिया कि सरकार ने हाल ही में संपन्न हुए राज्य चुनावों के कारण कीमतों में किसी भी बढ़त को टाल दिया था।
Petroleum Minister Hardeep Singh Puri Statement: 60 दिनों के कच्चे तेल का स्टॉक है
हरदीप सिंह पूरी ने CII के सालाना बिजनेस समिट 2026 में कहा कि हमने चुनौती को एक अवसर में बदल दिया है। पिछले चार साल से हमनें ईंधन की कीमतें नहीं बढ़ाई है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों और चुनावों का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। भारत के पास पर्याप्त मात्रा में कच्चा तेल और LPG मौजूद है। हमारे पास 60 दिनों का कच्चा तेल है, जो हमारी जरूरत के हिसाब से अधिकतम है। इसके अलावा हमारे पास 60 दिनों की LNG और 45 दिनों की LPG स्टॉक में है।
यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, SOG ने किया था खुलासा, जानिए किन कारणों से NTA ने लिया यह फैसला
Petrol Diesel Prices Hike: तेल कंपनियों को हर दिन 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत देते हुए कहा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हर दिन 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा की इन कंपनियों को अब तक 1,98,000 करोड़ रुपये की अंडर रिकवरी हो रही है। इस तिमाही में उनका कुल नुकसान लगभग 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
India Oil and Gas Stock 2026: “कहीं भी गैस की किल्लत नहीं”

उन्होंने कहा कि प्रंधानमंत्री मोदी ने एक दूरदर्शी बयान दिया है कि अगर युद्ध जारी रहता है, तो हमें राजकोषीय दबाव को कम करने के लिए जरुरी कदम उठाने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तेल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां (OMCs) कितने समय तक यह बोझ झेल पाएंगी, यह बात मुझे चिंतित करती है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की पूरी कमाई नुकसान में बदल रही है।
उन्होंने दावा किया कि सरकार ने इस संकट का सामना पूरी जिम्मेदारी से किया है। तेल कंपनियां उपभोक्ताओं को महंगाई से बचाने के लिए खुद नुकसान उठा रही हैं। कहीं भी गैस की किल्लत नहीं है। हमने लगभग सभी क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति बहाल कर दी है।
यह भी पढ़ें: NEET एग्जाम रद्द होने के बाद क्यों हो रही दिग्विजय सिंह पैनल की चर्चा? क्या है इसका लीक प्रूफ सुझाव


Download Android App
Download iOS App




