NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, SOG ने किया था खुलासा, जानिए किन कारणों से NTA ने लिया यह फैसला

Summary :

NEET UG Exam Cancelled Reason : एक बार फिर NEET-UG को लेकर NTA विवादों में घिर गया है. बता दें, देश भर में NEET 2026 का आयोजन 3 मई को आयोजित किया गया था. पेपर लीक के शक होने के चलते नेशनल एनटीए ने प्रवेश परिक्षा 2026 रद्द कर दी है. बता दें अगली परीक्षा कब होगी इस जानकारी अभी नहीं दी गई है, जिसे एनटीए आगे डिटेल दे सकता है. जानकारी के लिए आपको बता दें, नीट यूजी परीक्षा से ही देश के मेडिकल, डेंटल व आयुष कालजों में चलाए जा रहे MBBS, BDS, BAMS, BHMS जैसे विभिन्न कोर्सेज…

NEET UG Exam Cancelled Reason : एक बार फिर NEET-UG को लेकर NTA विवादों में घिर गया है. बता दें, देश भर में NEET 2026 का आयोजन 3 मई को आयोजित किया गया था. पेपर लीक के शक होने के चलते नेशनल एनटीए ने प्रवेश परिक्षा 2026 रद्द कर दी है.

बता दें अगली परीक्षा कब होगी इस जानकारी अभी नहीं दी गई है, जिसे एनटीए आगे डिटेल दे सकता है. जानकारी के लिए आपको बता दें, नीट यूजी परीक्षा से ही देश के मेडिकल, डेंटल व आयुष कालजों में चलाए जा रहे MBBS, BDS, BAMS, BHMS जैसे विभिन्न कोर्सेज में दाखिला मिलता है. इस बार इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक छात्र बैठे थे.

बता दें इस पूरे मामले में 3 मई को एग्जाम आयोजित किया गया था, जिसके 4 दिन बाद 7 मई को NTA को इसके पेपर लीक से जुड़े कुछ इनपुट मिले थे. 8 मई को इनके सत्यापन व कार्रवाई के लिए इन्हें केन्द्रीय एजेंसियों को सौंप दिया गया था.

यह भी पढ़ें – NEET 2026 परीक्षा रद्द: अब तक कितनी बार कैंसिल या पोस्टपोन हुई हैं NTA की परीक्षाएं? देखें पूरा आंकड़ा

NEET UG Exam Cancelled Reason: पेपर लीक होने के मुख्य कारण

  • बता दें, नीट एग्जाम लीक होने के कुछ बड़े कारण सामने आ रहे हैं. जिन्हें आप नीचे दिए पॉइंटर से आसानी से समझ सकते हैं –
  • राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के खुलासे के यह मामला सामने आया.
  • SOG के अनुसार एग्जाम के 15 दिन से 1 महीने पहले गैस पेपर नीट अभ्यर्थियों के बीच सर्कुलेट हुआ.
  • गैस पेपर में करीब 400 दिए गए
  • इन सवालों में से 120 सवाल नीट एग्जाम के कैमिस्ट्री सेक्शन में सेम टू सेम निकले
  • दावों के अनुसार 720 में से 600 नंबर के प्रश्न गेस पेपर से आए थे.
  • एसओजी ने इस मामले में पिछले चार दिन में देहरादून, सीकर व झुंझुनूं से 20 से ज्यादा संदिग्धों को पकड़ा है

NTA Cancels NEET UG 2026: एनटीए ने क्या कहा

NEET UG Exam Cancelled Reason
NEET UG Exam Cancelled Reason

एनटीए ने इस मामले में कहा –

“केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से NTA द्वारा बाद में जांचे गए इनपुट के आधार पर और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए जांच निष्कर्षों को देखते हुए तथा यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है. अब यह परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी. नई तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी.’

‘NTA को प्राप्त इनपुट और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए निष्कर्षों को एक साथ देखने पर कंफर्म हो गया है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी. फिर से आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथियां, और नए सिरे से जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का कार्यक्रम, आने वाले दिनों में एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से सूचित किया जाएगा.’

NEET Paper Leak News: सीबीआई करेगी जांच

NEET UG Exam Cancelled Reason
NEET UG Exam Cancelled Reason

एनटीए ने कहा, केंद्र सरकार ने आगे यह भी निर्णय लिया है कि इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा जाए, ताकि इसमें लगाए गए आरोपों की व्यापक जांच की जा सके. एनटीए सीबीआई को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगा.

एनटीए ने आगे कहा, ‘यह निर्णय छात्रों के हित में और उस विश्वास को बनाए रखने के लिए लिया गया है, जिस पर हमारी राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली टिकी हुई है. एजेंसी इस बात से भली-भांति अवगत है कि परीक्षा को फिर से आयोजित करने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को वास्तविक और काफी असुविधा होगी. NTA इस परिणाम को हल्के में नहीं लेता है. यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि यदि ऐसा न किया जाता, तो उस विश्वास को कहीं अधिक और लंबे समय तक रहने वाला नुकसान पहुंचता.’

यह भी पढ़ें – कच्चे तेल की ऊंची कीमतें जारी रहीं तो ओएमसी के वित्त वर्ष 2026 के पूरे मुनाफे के खत्म होने की संभावना: हरदीप पुरी

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।