NTA Exam Cancelled List: NEET UG 2026 की परीक्षा अब रद्द कर दी गई है। परीक्षा से ठीक पहले एक “गेस पेपर” लीक होने के दावे सामने आए थे। इस घटनाक्रम से पूरे देश में भारी हंगामा मच गया, और आज—मंगलवार को—NTA ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि NEET UG 2026 का पेपर रद्द किया जा रहा है।
व्यापक रूप से चल रही रिपोर्टों के अनुसार, लीक हुए गेस पेपर के लगभग 125 प्रश्न वास्तविक परीक्षा के पेपर से हूबहू मेल खाते थे। इसे देखते हुए, पेपर लीक के पिछले मामलों की जांच करना और यह पता लगाना ज़रूरी हो जाता है कि जब से NTA ने इन परीक्षाओं को आयोजित करने की ज़िम्मेदारी संभाली है, तब से कितनी परीक्षाएं रद्द की गई हैं।
यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, SOG ने किया था खुलासा, जानिए किन कारणों से NTA ने लिया यह फैसला
NTA Exams Controversy: 2018 से अब तक 16 एग्जाम रद्द, NTA Paper Leak Cases

NTA ने साल 2018 में अपनी स्थापना के बाद से अब तक से कम 16 एग्जाम को रद्द किया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने साल 2024 में लोकसभा में यह जानकारी साझा की थी। उस दौरान शिक्षा राज्य मंत्री ने एक मंत्री के सवाल के लिखित जवाब में बताया था कि NTA ने अब तक 240 से अधिक परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया है, जिनमें 5.4 करोड़ से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
NTA Failed Exams List: अभी तक कौन-कौन सी परीक्षाएं की गईं स्थगित?

| वर्ष | परीक्षा का नाम | कारण |
|---|---|---|
| 2020 | JEE Main 2020 | कोविड-19 महामारी |
| 2020 | NEET-UG 2020 | कोविड-19 महामारी |
| 2020 | CSIR UGC-NET 2020 | कोविड-19 + लॉजिस्टिक चुनौतियाँ |
| 2020 | UGC-NET (Dec 2020) | कोविड-19 + लॉजिस्टिक चुनौतियाँ |
| 2020 | ICAR AIEEA 2020 | कोविड-19 |
| 2020 | DUET 2020 | दिल्ली विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रुकना |
| 2021 | JEE Main 2021 | कोविड-19 महामारी |
| 2021 | NEET-UG 2021 | कोविड-19 महामारी |
| 2021 | UGC-NET (May 2021) | कोविड-19 |
| 2021 | CMAT 2021 | परीक्षा पैटर्न में बदलाव (AICTE द्वारा) |
| 2021 | AIAPGET 2021 | कोविड-19 महामारी |
| 2021 | JIPMAT 2021 | कोविड-19 महामारी |
| 2022 | IGNOU PhD Entrance | प्रशासनिक कारण |
| 2023 | GAT-B | क्षेत्रीय बायोटेक्नोलॉजी केंद्रों की सलाह |
| 2024 | NCET | तकनीकी कारण |
| 2024 | CSIR-NET | लॉजिस्टिक कारण |
यह भी पढ़ें: Breaking: NEET UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले में CBI जांच के आदेश; देशभर में हड़कंप


Download Android App
Download iOS App




