iOS 26.5 New Features Revealed: Apple ने iPhone यूजर्स के लिए नया iOS 26.5 अपडेट जारी किया है। इस नए अपडेट में कई खास फीचर्स, सिक्योरिटी सुधार और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने वाले बदलाव शामिल किए गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा जिस फीचर की हो रही है, वह है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड RCS मैसेजिंग। इसके जरिए अब iPhone और Android यूजर्स के बीच होने वाली चैट पहले से ज्यादा सुरक्षित और प्राइवेट हो जाएगी।
iOS 26.5 अपडेट के बाद सपोर्टेड iPhone और Android डिवाइसेज के बीच भेजे जाने वाले RCS मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ काम करेंगे। इसका मतलब यह है कि मैसेज केवल भेजने वाला और पाने वाला ही पढ़ सकेगा। किसी तीसरे व्यक्ति, यहां तक कि Apple या Google भी इन मैसेजेस को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के लिए जारी किया गया है। Android यूजर्स को भी इसके लिए Google Messages ऐप का नया वर्जन इस्तेमाल करना होगा।
यह भी पढ़ें: Google बदल सकता है पुराना Captcha सिस्टम! अब वेबसाइट पर QR Code से होगा Human Verification
iOS 26.5 New Features Revealed: चैट में दिखाई देगा लॉक आइकन

- नई एन्क्रिप्टेड RCS चैट्स में यूजर्स को लॉक का एक खास आइकन दिखाई देगा।
- यह आइकन इस बात का संकेत होगा कि आपकी बातचीत पूरी तरह सुरक्षित है।
- अच्छी बात यह है कि इस फीचर को अलग से ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह डिफॉल्ट रूप से एक्टिव रहेगा।
- Apple ने कहा है कि iMessage शुरुआत से ही प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया था और यह हमेशा एन्क्रिप्टेड रहा है।
- कंपनी के अनुसार Apple डिवाइसेज के बीच बातचीत के लिए iMessage अभी भी सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है।
iOS 26.5 Update: क्या है RCS मैसेजिंग टेक्नोलॉजी?

- RCS यानी Rich Communication Services एक नई मैसेजिंग टेक्नोलॉजी है, जिसे पुराने SMS सिस्टम की जगह लाने के लिए बनाया गया है।
- यह सामान्य टेक्स्ट मैसेजिंग से कहीं ज्यादा एडवांस फीचर्स देती है।
- RCS के जरिए यूजर्स हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो भेज सकते हैं।
- इसके अलावा इसमें टाइपिंग इंडिकेटर, रीड रिसीट्स, मैसेज रिएक्शन और बेहतर ग्रुप चैट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
- हालांकि RCS कोई अलग ऐप नहीं है।
- यह एक टेक्नोलॉजी है, जो सपोर्टेड मैसेजिंग ऐप और मोबाइल नेटवर्क के जरिए काम करती है।
- इसके सही तरीके से काम करने के लिए दोनों यूजर्स के पास सपोर्टेड डिवाइस और ऐप होना जरूरी है।
iOS New Features: किन iPhones को मिलेगा नया अपडेट?
- iOS 26.5 अपडेट iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल्स में उपलब्ध होगा।
- इनमें iPhone 17, iPhone 16, iPhone 15, iPhone 14, iPhone 13, iPhone 12 और iPhone 11 सीरीज शामिल हैं।
- इसके अलावा iPhone SE 2nd Generation और उससे नए मॉडल्स भी इस अपडेट को सपोर्ट करेंगे।
- ऐसे करें iOS 26.5 डाउनलोड
- अगर आपका iPhone इस अपडेट को सपोर्ट करता है, तो आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले Settings ऐप खोलें।
- इसके बाद General ऑप्शन पर जाएं और Software Update पर टैप करें।
- वहां Update Now का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें।
Apple Maps Ads: Maps ऐप में आए नए फीचर्स
- इस अपडेट के साथ Apple ने Maps ऐप में Suggested Places फीचर भी जोड़ा है।
- इसकी मदद से यूजर्स को आसपास की लोकप्रिय जगहों और हाल की सर्च के आधार पर नए सुझाव मिलेंगे।
- इसके अलावा अब Maps ऐप में विज्ञापन भी दिखाई देंगे।
- इससे यूजर्स को नए बिजनेस और खास जगहों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
- iOS 26.5 अपडेट के साथ Apple ने नया Pride Luminance Wallpaper भी पेश किया है।
- यह वॉलपेपर कई रंगों के शानदार स्पेक्ट्रम के साथ आता है और iPhone की स्क्रीन को प्रीमियम और आकर्षक लुक देता है।
यह भी पढ़ें: 12-inch Display और 18 Hours Battery, HP ने भारत में लॉन्च लिया अपना पहला Tablet, जानें पूरी डिटेल


Download Android App
Download iOS App




