Delhi Psycho Attacker Viral Video: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाकों में एक साइको हमलावर का खौफ बढ़ रहा है। हाथ में दराती लेकर घूमने वाला ये शख्स देर रात घरों के दरवाजे खट-खटाता है और जैसे ही कोई बाहर आता है, तो ये हमला कर लूटपाट करके फरार हो जाता है। पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा, केशवपुरम और रोहिणी समेत कई इलाकों में एक शख्स की वजह से डर का माहौल है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है और अब पुलिस इसकी तलाश में जुटी है।
Delhi Psycho Attacker Viral Video: R.O. सर्विस के बहाने आता है हमला करने
आरोप है कि एक शख्स देर रात पॉश कॉलोनियों के घरों की रेकी करता है और फिर डोर बेल बजाता है। ‘डिलीवरी बॉय’, R.O. सर्विस या किसी दूसरे बहाने से लोगों को दरवाजा खोलकर बाहर आने पर मजबूर करता है, जैसे ही कोई बाहर आता है तो ये हमला कर देता है। वेस्ट दिल्ली के इलाकों में इसका खौफ इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग रात को दरवाजा खोलने से भी डर रहे हैं।
Delhi Psycho Attacker: CCTV में कैद हुआ आरोपी
वायरल हो रहे CCTV वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बेखौफ होकर घरों-घरों में घूम रहा है। एक स्थानीय महिला ने बताया कि करीब 55 साल का एक शख्स दरवाजा खटखटाता है। जब उससे पूछा गया, तो उसने कहा आपका आरओ खराब हो गया है, शिकायत है। जब उसे मकान नंबर पूछा गया, तो उसने गलत बताया। इसके बाद वह ऊपर चला गया, उसके हाथ में पॉलिथीन से ढकी कुछ चीज थी, जो बाद में पता चल कि वो हथियार है। जब उसने ऊपर किसी महिला पर हमला किया और शोर मचा, तो हम लोगन ने देखा एक शख्स सीढ़ियों से हाथों में गंडासा लिए भाग रहा है।
यह आदमी दिमाखी बीमार लग रहा है कुछ दिनों से हमारे इलाके केशव पुरम दिल्ली -35 में घूम रहा है अपने आप को प्लंबर बता रहा है ,हाथ में फरसा लेकर घरों में घुसने की कोशिश में है @DelhiPolice को शिकायत की जा चुकी है पर अभी पकड़ा नहीं गया है @DCP_NorthWest @CPDelhi संज्ञान ले ! pic.twitter.com/UxDmnOgFfL
— Ashok Basoya 🇮🇳 (@ashokbasoya) May 10, 2026
Delhi Crime News: दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
पुलिस के पास CCTV में कैद हुए इस साइको हमलावर की तस्वीर तो है, लेकिन पुलिस अभी तक इसे पकड़ नहीं पाई। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
अब सवाल खड़े हो रहें हैं कि राजधानी के पॉश इलाके में हमलावर बेखौफ तरीके से कैसे घूम रहा है? लोग डर के साए में जी रहे हैं। इस घटना ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: मोतिहारी छात्र हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी


Download Android App
Download iOS App




