12-inch Display और 18 Hours Battery, HP ने भारत में लॉन्च लिया अपना पहला Tablet, जानें पूरी डिटेल

Summary :

HP Omnipad 12 Launched in India: भारतीय टैबलेट मार्केट में एंट्री करते हुए HP ने अपना नया टैबलेट HP OmniPad 12 लॉन्च ( HP India Launch) कर दिया है। यह टैबलेट खासतौर पर स्टूडेंट्स, ऑफिस में काम करने वाले प्रोफेशनल्स और पहली बार पीसी इस्तेमाल करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस टैबलेट की सबसे खास बात इसका डिटैचेबल कीबोर्ड है। यूजर जरूरत के हिसाब से इसे टैबलेट और लैपटॉप दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस काम, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट तीनों के लिए बेहतर अनुभव देगा। HP…

HP Omnipad 12 Launched in India: भारतीय टैबलेट मार्केट में एंट्री करते हुए HP ने अपना नया टैबलेट HP OmniPad 12 लॉन्च ( HP India Launch) कर दिया है। यह टैबलेट खासतौर पर स्टूडेंट्स, ऑफिस में काम करने वाले प्रोफेशनल्स और पहली बार पीसी इस्तेमाल करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस टैबलेट की सबसे खास बात इसका डिटैचेबल कीबोर्ड है। यूजर जरूरत के हिसाब से इसे टैबलेट और लैपटॉप दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस काम, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट तीनों के लिए बेहतर अनुभव देगा।

HP New Tablet Price in India: भारत में कीमत

भारत में HP OmniPad 12 की शुरुआती कीमत 48,999 रुपये रखी गई है। यह टैबलेट जून महीने से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे HP India, Amazon India, Reliance Digital और एचपी वर्ल्ड स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

HP Omnipad 12 Launched in India:  डिस्प्ले और डिजाइन

HP Omnipad 12 Launched in India
HP Omnipad 12 Launched in India
  • इस टैबलेट में 12 इंच का बड़ा 2K मल्टी-टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1200×2000 पिक्सल है।
  • स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
  • कंपनी के मुताबिक डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।
  • डिजाइन की बात करें तो टैबलेट काफी स्लिम और हल्का है। इसका वजन करीब 600 ग्राम है, जबकि कीबोर्ड के साथ इसका वजन लगभग 650 ग्राम हो जाता है।

HP First Tablet in India: प्रोसेसर और स्टोरेज

  • HP OmniPad 12 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन SM6475Q प्रोसेसर दिया गया है।
  • यह प्रोसेसर छह कोर के साथ आता है और 2.40GHz तक की स्पीड पर काम करता है।
  • ग्राफिक्स के लिए इसमें क्वालकॉम एड्रेनो GPU मिलता है।
  • टैबलेट में 8GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS स्टोरेज दी गई है।
  • अगर यूजर को ज्यादा स्टोरेज की जरूरत हो तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

कैमरा और ऑडियो फीचर्स

  • फोटोग्राफी के लिए टैबलेट के पीछे 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें चार स्पीकर्स और DTS:X Ultra सपोर्ट दिया गया है।
  • इसके अलावा दो माइक्रोफोन भी मौजूद हैं, जिससे वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन क्लास के दौरान साफ आवाज सुनाई देती है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

  • HP OmniPad 12 में 31Wh की बैटरी दी गई है, जिसे 33W फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।
  • कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह टैबलेट करीब 18 घंटे तक चल सकता है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 6E, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • कुल मिलाकर यह टैबलेट उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है जो लैपटॉप और टैबलेट दोनों का अनुभव एक ही डिवाइस में चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Google बदल सकता है पुराना Captcha सिस्टम! अब वेबसाइट पर QR Code से होगा Human Verification

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।