Google बदल सकता है पुराना Captcha सिस्टम! अब वेबसाइट पर QR Code से होगा Human Verification

Summary :

Google QR Code Verification Update: Google पर अक्सर कई बार देखा जाता है कि जब आप किसी वेबसाट पर विजिट करते हैं तो आपको “I’m Not a Robot” वाला Captcha दिखता है। यह सिस्टम वेबसाइट्स को फर्जी ट्रैफिक और बॉट्स से बचाने के लिए बनाया गया था। लेकिन अब टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) (Google AI Verification) पहले से ज्यादा स्मार्ट हो चुका है। यही कारण है कि Google अब Captcha सिस्टम को नए तरीके से बदलने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google एक नए QR Code आधारित Human Verification सिस्टम पर…

Google QR Code Verification Update: Google पर अक्सर कई बार देखा जाता है कि जब आप किसी वेबसाट पर विजिट करते हैं तो आपको “I’m Not a Robot” वाला Captcha दिखता है। यह सिस्टम वेबसाइट्स को फर्जी ट्रैफिक और बॉट्स से बचाने के लिए बनाया गया था। लेकिन अब टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) (Google AI Verification) पहले से ज्यादा स्मार्ट हो चुका है। यही कारण है कि Google अब Captcha सिस्टम को नए तरीके से बदलने की तैयारी कर रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google एक नए QR Code आधारित Human Verification सिस्टम पर काम कर रहा है। इस तकनीक में यूजर को वेबसाइट इस्तेमाल करने से पहले अपने स्मार्टफोन की मदद से पहचान प्रूव (QR Code scan to prove Human) करनी पड़ सकती है। अगर यह सिस्टम सफल होता है, तो आने वाले समय में इंटरनेट इस्तेमाल करने का तरीका काफी बदल सकता है।

यह भी पढ़ें: Instagram End-To-End Encryption: INSTA में प्राइवेट चैट हो सकती है लीक! एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग फीचर हटाया, जानें कैसें करें डाउनलोड

Google QR Code Verification Update: क्या है Google का नया QR Code Verification सिस्टम

Google QR Code Verification Update
Google QR Code Verification Update
  • नए सिस्टम में वेबसाइट खोलने पर यूजर की स्क्रीन पर एक QR Code दिखाई देगा।
  • यूजर को अपने स्मार्टफोन से उस QR Code को स्कैन करना होगा।
  • स्कैन होने के बाद फोन वेबसाइट को यह संकेत भेजेगा कि सामने असली इंसान मौजूद है, कोई ऑटोमेटेड बॉट नहीं।
  • अभी तक ज्यादातर वेबसाइट्स पर Captcha के तौर पर तस्वीरें पहचाननी पड़ती हैं, ट्रैफिक लाइट चुननी होती है या दिए गए अक्षरों को टाइप करना पड़ता है।
  • लेकिन नए सिस्टम में यह प्रक्रिया आसान और तेज हो सकती है।

 Google reCAPTCHA Update: Google क्यों बदलना चाहता है Captcha

  • Google कई सालों से reCAPTCHA तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है।
  • शुरुआत में यह सिस्टम काफी सुरक्षित माना जाता था, लेकिन अब AI आधारित बॉट्स इतने एडवांस हो चुके हैं कि वे कई Captcha टेस्ट आसानी से पास कर लेते हैं। इसी वजह से Google अब ऐसा तरीका खोज रहा है जो बॉट्स के लिए मुश्किल और इंसानों के लिए आसान हो।
  • कंपनी का मानना है कि स्मार्टफोन आधारित वेरिफिकेशन ज्यादा सुरक्षित साबित हो सकता है क्योंकि इसमें असली डिवाइस और यूजर की पहचान की पुष्टि करना आसान होगा।
  • इससे फर्जी अकाउंट बनाने, स्पैम फैलाने और ऑटोमेटेड बॉट एक्टिविटी को कम करने में मदद मिल सकती है।

Google New Captcha System: ऐसे काम कर सकता है नया फीचर

Google New Captcha System
Google New Captcha System (Source: Social Media)
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, जब कोई यूजर किसी वेबसाइट पर जाएगा तो वहां उसे एक QR Code दिखाई देगा।
  • इसके बाद यूजर अपने फोन से उस कोड को स्कैन करेगा।
  • स्कैन पूरा होते ही फोन वेबसाइट को एक डिजिटल सिग्नल भेजेगा।
  • इस सिग्नल के जरिए वेबसाइट यह समझ पाएगी कि साइट इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति असली इंसान है।
  • इससे बार-बार कठिन Captcha हल करने की जरूरत कम हो सकती है।

QR Code Verification Google: यूजर्स के लिए क्या होगा फायदा

  • अगर यह तकनीक सफल रहती है तो यूजर्स को Captcha भरने में कम समय लगेगा।
  • कई बार लोग गलत Captcha डाल देते हैं या बार-बार तस्वीरें चुनने में परेशानी होती है।
  • QR Code सिस्टम इस प्रक्रिया को आसान बना सकता है।
  • इसके अलावा वेबसाइट्स की सुरक्षा भी बेहतर हो सकती है और बॉट्स द्वारा किए जाने वाले फर्जी ट्रैफिक को रोका जा सकेगा।

प्राइवेसी को लेकर बढ़ी चिंता

  • हालांकि, Google के इस नए सिस्टम को लेकर प्राइवेसी से जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं।
  • कई लोगों का मानना है कि अगर हर वेबसाइट के साथ फोन लिंक होगा, तो यूजर की ऑनलाइन एक्टिविटी को ट्रैक करना आसान हो सकता है।
  • लोगों को यह चिंता भी है कि उनकी डिजिटल जानकारी कितनी सुरक्षित रहेगी और वेबसाइट्स को कितनी एक्सेस मिलेगी।
  • फिलहाल Google ने इस सिस्टम की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
  • फिलहाल यह फीचर शुरुआती टेस्टिंग स्टेप  में बताया जा रहा है।
  • आने वाले समय में Google इसे कुछ चुनिंदा वेबसाइट्स और सेवाओं पर ट्रायल के तौर पर शुरू कर सकता है।
  • अगर टेस्ट सफल रहता है, तो भविष्य में पारंपरिक Captcha की जगह QR Code Verification सिस्टम देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Hyundai Cars Discounts: हाथ से ना छूटे यह मौका, 1 लाख तक का भारी डिस्काउंट, सस्ते में मिल रही है Creta, Verna

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।