JEE Advanced 2026 Admit Card: जेईई एडवांस्ड 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने आज यानी 11 मई को उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र 17 मई तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम सेंटर में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड जरुरी होता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह समय रहते डाउनलोड कर लें और इसमें दर्ज सभी जानकारियों की अच्छे से जांच कर लें।
यह भी पढ़ें: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित: 94.52 प्रतिशत छात्र पास, हरलीन शर्मा बनीं टॉपर
JEE Advanced 2026 Admit Card: 17 मई को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
JEE Advanced 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। साथ ही कहा गया है कि एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड पर नाम, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट समय सही हैं या नहीं, इसको पहले ही चेक कर लें।
How to Check JEE Advanced 2026 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

- जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको “JEE Advanced 2026 Hall Ticket” लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी दर्ज करें।
- अब सबमिट पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपको एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
- इसको डाउनलोड करके, प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Exam Essentials to Carry: छात्र एडमिट कार्ड के साथ ये जरूर ले जाएं
छात्र परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। छात्रों को परीक्षा से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है।
No Change in JEE Advanced Pattern: परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं
IIT रुड़की ने स्पष्ट किया कि JEE Advanced 2026 परीक्षा का पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा। परीक्षा पहले की तरह ही पेपर 1 और पेपर 2 में आयोजित की जाएगी। दोनों पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से जोड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न बहुविकल्पीय, न्यूमेरिकल और मैचिंग टाइप हो सकते हैं। परीक्षा में पहले की तरह नेगेटिव मार्किंग और पार्शियल मार्किंग का नियम लागू रहेगा। यह परीक्षा देश के 23 IIT और अन्य टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
यह भी पढ़ें: ‘दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती…,’ Somnath में PM Modi के संबोधन की 5 बड़ी बातें


Download Android App
Download iOS App




