‘दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती…,’ Somnath में PM Modi के संबोधन की 5 बड़ी बातें

Summary :

PM Modi Somnath visit Highlights: पीएम नरेंद्र मोदी आज सोमवार को गुजरात दौरे पर हैं, जहां उन्होंने सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के अवसर पर विशेष पूजा पाठ की। इस दौरान उन्होंने एक लंबा रोड शो भी किया। मालूम हो कि आज ही के दिन 11 मई 1998 को देश ने पोकरण में परमाणु परीक्षण किया था। तब दुनिया भर की तमाम शक्तियां भारत को अपने कब्जे में करने के लिए पूरी कोशिश की थी। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इतिहास का स्मरण करते हुए, उन्होंने एक ज़ोरदार संबोधन दिया, जिसने…

PM Modi Somnath visit Highlights: पीएम नरेंद्र मोदी आज सोमवार को गुजरात दौरे पर हैं, जहां उन्होंने सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के अवसर पर विशेष पूजा पाठ की। इस दौरान उन्होंने एक लंबा रोड शो भी किया। मालूम हो कि आज ही के दिन 11 मई 1998 को देश ने पोकरण में परमाणु परीक्षण किया था। तब दुनिया भर की तमाम शक्तियां भारत को अपने कब्जे में करने के लिए पूरी कोशिश की थी। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इतिहास का स्मरण करते हुए, उन्होंने एक ज़ोरदार संबोधन दिया, जिसने दुनिया को एक बार फिर सोचने पर विवश कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Suvendu Adhikari के PA मर्डर केस में एक्शन तेज, यूपी से दबोचे गए 3 संदिग्ध आरोपी

Somnath Temple Amrit Mahotsav: पीएम मोदी के भाषण के 5 मुख्य बातें

PM Modi Somnath visit Highlights
PM Modi Somnath visit Highlights (credit-sm)

  1. जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘सोमनाथ हमें याद दिलाता है कि कोई भी देश तब तक मजबूत नहीं बन सकता, जब तक अपनी जड़ों से जुड़ा न रहें।
  2. उन्होंने आगे कहा, ‘भारत में विरासत और आधुनिकता एक-दूसरे से अलग नहीं हैं, दोनों साथ-साथ चलते है।’
  3. पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे देश में सांस्कृतिक और पवित्र स्थलों के पुनर्निर्माण को लेकर काफी राजनीति हुई है। दुर्भाग्य से आज भी ऐसी ताकतें हैं, जो राष्ट्रीय स्वाभिमान से ज्यादा तुष्टिकरण को महत्व देती हैं।’
  4. पीएम ने आगे कहा, ‘लुटेरों ने सोमनाथ मंदिर की भव्यता मिटाने की कोशिश की। इस मंदिर को बार-बार तोड़ा गया, लेकिन हर बार इसका पुनर्निर्माण हुआ।’
  5. पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती और न ही दबा सकती है।’

Somnath Temple News: सोमनाथ अमृत महोत्सव का आयोजन

Somnath Temple News
Somnath Temple News (credit-sm)

आज सोमनाथ मंदिर के 75 साल पूरे होने पर सोमनाथ अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये सृष्टि जिनसे सृजित होती है, जिनमें लय हो जाती है. आज हम उनके धाम के पुनर्निर्माण के लिए उत्सव मना रहे हैं. जो हलाहल पीकर नीलकंठ हो गए, आज उन्हीं की शरण में यहां सोमनाथ अमृत महोत्सव का आयोजन हो रहा है. ये सब भगवान सदाशिव की ही क्रीडा है. मालूम हो कि आज, प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के दौरे पर हैं।

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर वहां एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, और अपने सार्वजनिक संबोधन में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन परमाणु परीक्षण हुआ. उन्होंने आगे कहा अटल जी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने दिखाया था कि हमारे लिए राष्ट्र सबसे आगे है. दुनिया की कोई शक्ति भारत को झुका नहीं सकती, दबाव में नहीं ला सकती.

यह भी पढ़ें: सावधान! सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर खाली हो रहे बैंक अकाउंट, HP, Indane और Bharat Gas ने ग्राहकों को किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।