Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के करीबी सहयोगी और पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में जांच तेज हो गई है। इस केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड के तार बिहार और पूर्वांचल के अपराधियों से जुड़े हो सकते हैं। जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या से राज सिंह नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि राज सिंह मूल रूप से बलिया का रहने वाला है और उसका नाम शूटरों के संपर्क में सामने आया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, शूटरों के इलेक्ट्रॉनिक फुटप्रिंट और मोबाइल लोकेशन की जांच में राज सिंह और बिहार के बक्सर से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर संदिग्धों को पकड़ा।
Chandranath Rath Murder Case: SIT कर रही मामले की जांच

इस सनसनीखेज हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल यानी SIT का गठन किया गया है। यह टीम 6 मई की रात मध्यमग्राम इलाके में हुई हत्या की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी निगरानी, मोबाइल डेटा और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह साफ हुआ कि हमलावर पश्चिम बंगाल के बाहर के थे। इसी आधार पर SIT की टीमों को उत्तर प्रदेश और बिहार भेजा गया, जहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।
Suvendu Adhikari Aide’s Murder Case: हत्या से पहले की गई थी रेकी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने चंद्रनाथ रथ की गतिविधियों पर नजर रखी थी। माना जा रहा है कि हमलावरों ने कई दिनों तक इलाके की रेकी की और उसके बाद पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि इस साजिश में कम से कम आठ लोग शामिल हो सकते हैं। कुछ लोगों की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों की मदद से नेटवर्क खंगाल रही हैं।
Chandranath Rath Murdered: हत्या में बिहार और पूर्वांचल के पेशेवर अपराधियों का हाथ
जांच एजेंसियों को शक है कि इस हत्या में बिहार और पूर्वांचल के पेशेवर अपराधियों का हाथ हो सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या सुपारी देकर करवाई गई थी या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी। फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस हत्याकांड से जुड़े बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
यह भी पढ़ें: Somnath मंदिर के 75 साल, PM Modi ने की पूजा-अर्चना, हेलिपैड से मंदिर तक 1km लंबा रोड शो, खूब दिखी भव्यता


Download Android App
Download iOS App




