Noida Pizza Spit Video: थूक लगाकर Pizza बेच रहा था मुजम्मिल, Video वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश, पुलिस ने धर दबोचा

Summary :

Noida Pizza Spit Video: नोएडा सेक्टर-22 से एक शर्मसार करने वाली वीडियो सामने आई है। यहां के चौड़ा गांव में एक पिज्जा दुकान संचालक पर पिज्जा में थूककर बेचने का आरोप लगने के बाद हड़कंप मच गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है, उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। अब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Noida Pizza Spit Video: पिज्जा बेस पर थूकता दिखा युवक…

Noida Pizza Spit Video: नोएडा सेक्टर-22 से एक शर्मसार करने वाली वीडियो सामने आई है। यहां के चौड़ा गांव में एक पिज्जा दुकान संचालक पर पिज्जा में थूककर बेचने का आरोप लगने के बाद हड़कंप मच गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है, उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। अब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Noida Pizza Spit Video: पिज्जा बेस पर थूकता दिखा युवक

जानकारी के अनुसार, चौड़ा गांव में मुजम्मिल नाम का युवक पिज्जा की दुकान चलाता है। आरोप है कि वह पिज्जा बनाते समय उसमें थूक रहा था। हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि युवक पिज्जा बेस तैयार करते समय उसमें थूक रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश फैल गया और लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NOIDA STORIES (@mynoidastories)

Hindu Organizations Protest: पुलिस हिरासत में आरोपी युवक मुजम्मिल

बताया जा रहा है कि हिंदू संगठनों से जुड़े लोग दुकान में पहुंच गए और युवक का विरोध करने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक मुजम्मिल को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए तनाव जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने दुकान से जुड़ा वीडियो भी कब्जे में ले लिया है।

Food Safety Concerns: हिंदू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

हिन्दू संगठनों का आरोप है कि आरोपी युवक धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा था और लंबे समय से ऐसी हरकतें कर रहा था। संगठन ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल इस मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: चंबा–नूरपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी इनोवा, 6 लोगों की मौत, गुजरात से घूमने आए थे सभी पर्यटक

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।