Tragic Road Accident in Chamba: सोमवार तड़के हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के ककीरा क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना घटी। चंबा–नूरपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई. घटना सुबह करीब 3 बजे की है, जब एक तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस घटना ने इलाके में चिंता फैला दी है. बता दें, इस भीषण दुर्घटना में कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
Tragic Road Accident in Chamba: गुजरात के पर्यटक थे सवार
जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी यात्री गुजरात के थे, वे हिमांचल घूमने आए थे. यात्री मनाली घूम कर डलहौजी की तरफ जा रहे थे जब यह हादसा हुआ. यह घटना तब घटी जब इलाके में भारी बारिश हो रही थी, अंदेशा जताया जा रहा है कि एक कारण हादसे की फिसलन हो सकती है, जिसमें कार स्किट हुई हो. इसके अलावा विजिब्लिटी भी कम होने के चलते घटना घटित होने की संभावना जताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार कार में 10 लोग मौजूद थे, जिसमें चालक भी शामिल हिया. 10 में से 6 की मौके पर मौत हो गई. शुरूआती जांच में सामने आया है कि यह इनोवा क्रिस्टा वाहन मंडी जिले के पंजीकरण नंबर पर दर्ज है.
हिमाचल प्रदेश के चंबा के डलहौजी में बड़ा हादसा. भटियात ककीरा में खाई में गिरी गाड़ी. 6 लोगों की मौत, 4 घायल, गाड़ी सवार गुजरात के रहने वाले.
Full Story: https://t.co/o3oBoVrsKe@gujratsamachar @GujaratPolice pic.twitter.com/WWtW9CPW7G— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) May 11, 2026
Chamba Tourist Bus Accident: अंधेरे और गहरी खाई ने बढ़ाई रेस्क्यू की चुनौती
यह हादसा काफी भयानक था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार गहरी खाई में गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. और कार के फरखच्चे पूरी तरह से उड़ गए हैं. बता दें, जिस रास्ते पर कार चल रही थी वह काफी दुर्गम रास्ता है. इस रास्ते पर गहरी खाइयां भी हैं.
वहीं रात का अंधेरा और दुर्गम खाई होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद सभी 6 मृतकों के शव खाई से बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी नागरिक अस्पताल भेज दिए गए।
Himachal Pradesh Accident Today: 4 घायलों की हालत गंभीर
हादसे के दौरान घायल 4 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें हेड इंजरी (सिर में चोट) आई है. बता दें पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजह पर जांच चल रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे की असल वजह क्या है.
यह भी पढ़ें – ‘राज्य पर 10 लाख करोड़ कर्जा’ वाले विवाद पर पहले ही दिन आमने सामने आए जोसेफ विजय और स्टालिन


Download Android App
Download iOS App




