सनातन धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं पीएम मोदी : संजय सरावगी

Summary :

पटना, 11 मई (आईएएनएस)। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने को लेकर कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75वें वर्षगांठ पर पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं। देशभर के शिवालयों में विभिन्न आयोजन हो रहा है। संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसलिए देश के लोग गौरवान्वित हैं कि पीएम मोदी सनातन संस्कृति और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने सनातन संस्कृति…

पटना, 11 मई (आईएएनएस)। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने को लेकर कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75वें वर्षगांठ पर पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं। देशभर के शिवालयों में विभिन्न आयोजन हो रहा है।

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसलिए देश के लोग गौरवान्वित हैं कि पीएम मोदी सनातन संस्कृति और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने सनातन संस्कृति के चिन्हों को नष्ट किया और कांग्रेस के शासन में सनातन संस्कृति के लिए कोई काम नहीं किया गया।

खाड़ी में चल रहे युद्ध को लेकर पीएम मोदी के संदेश पर संजय सरावगी ने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच खाड़ी में युद्ध चल रहा है, जिसकी वजह से पेट्रोलियम पदार्थों की दिक्कत हो रही है। पीएम मोदी ने आग्रह किया है कि लोग घर में बैठकर काम करें, सोना न खरीदें और पेट्रोलियम का कम से कम उपयोग करें। यह अच्छी बात है।

हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ को लेकर उन्होंने कहा कि ये बड़ा दिन है। असम में फिर से भाजपा की सरकार बनी है। एनडीए को 100 से ज्यादा सीटें मिली हैं। हिमंता बिस्वा सरमा शपथ लेने वाले हैं। उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हिमंता के नेतृत्व में असम का और विकास होगा।

बिहार की राजधानी पटना में मंदिरी नाला पर बने सड़क के उद्घाटन को लेकर संजय सरावगी ने कहा कि मंदिरी नाला पर सड़क का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि उस पूरे इलाके की क्या स्थिति थी? वहां की स्थिति बदतर थी। लेकिन हमारी सरकार की ओर से मंदिरी नाले पर सड़क बनाई गई, बगल में नाला बनाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता के नाम पर उसका नामकरण हो रहा है।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए संजय सरावगी ने कहा कि उनको कुछ तो कहना है। लेकिन जिस तरह से उनके पिता के शासन काल में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण था, अब कोई ये बात नहीं कह सकता। अपराधियों को पकड़ा जा रहा है, खदेड़ा जा रहा है और जवाब दिया जा रहा है। अपराधियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जा रही है। उसका परिणाम भी दिखाई दे रहा है। लेकिन तेजस्वी यादव चिंता न करें, अपराधियों के समूल नाश करने के लिए सरकार पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है।

–आईएएनएस

एसडी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.