Somnath मंदिर के 75 साल, PM Modi ने की पूजा-अर्चना, हेलिपैड से मंदिर तक 1km लंबा रोड शो, खूब दिखी भव्यता

Summary :

PM Modi Somnath road show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। जहां पीएम मोदी प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल हुए. बता दें कि मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने पर यह आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम पर पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों को भी कराया गया. वहीं पूजा पाठ के दौरान 11 पवित्र तीर्थ स्थलों के जल का उपयोग करके शिवलिंग का एक विशेष कुंभाभिषेकम भी किया गया। यह भी पढ़ें: Suvendu Adhikari के PA मर्डर…

PM Modi Somnath road show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। जहां पीएम मोदी प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल हुए. बता दें कि मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने पर यह आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम पर पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों को भी कराया गया. वहीं पूजा पाठ के दौरान 11 पवित्र तीर्थ स्थलों के जल का उपयोग करके शिवलिंग का एक विशेष कुंभाभिषेकम भी किया गया।

यह भी पढ़ें: Suvendu Adhikari के PA मर्डर केस में एक्शन तेज, यूपी से दबोचे गए 3 संदिग्ध आरोपी

PM Modi Somnath Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा की

PM Modi Somnath Visit
PM Modi Somnath Visit (credit-sm)

बता दें कि गुजरात के सोमनाथ में आज सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के पूरे 75 साल पूरे हो गए हैं। मालूम हो कि आज ही के दिन, 11 मई 1951 को भारत में नए सिरे से सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इस आयोजन को इतिहास के बड़े घटनाक्रम के तौर पर मंदिर के अमृत महोत्सव रूप में मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर पीएम मोदी 2km का रोड शो करते हुए मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने शिवलिंग का शिवाभिषेक किया। इसके बाद, PM मोदी ने दूर से ही मंदिर का ‘कुंभाभिषेकम’ करके इस कार्यक्रम में एक विशेष भव्यता जोड़ दी। इस अवसर पर शिव मंत्रों के जाप और “हर हर महादेव” के उद्घोषों की गूंज सुनाई दी।

Somnath Amrit Mahotsav: 11 मई को ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया गया

Somnath Amrit Mahotsav
Somnath Amrit Mahotsav (credit-sm)

इतना ही नहीं, साल 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए खास है। आप सोचेंगे कि कौन सी एक वजह है, जिसका जिक्र इस लेख में हो रहा है। इतिहास गवाह है, सन् 1026 में महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रामक हमला कर मंदिर को पूरे तरह से ध्वस्त कर दिया था। अब उस घटना के एक हजार साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में इस साल पीएम मोदी की मौजूदगी में बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ आयोजित हुई, कार्यक्रम के दौरान हवाई करतब भी लोगों को दिखाए गए।

PM Modi Somnath Road Show: 2 दिवसीय यात्रा पर हैं पीएम मोदी

मालूम हो कि बेंगलुरु और हैदराबाद में कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम को गुजरात के जामनगर पहुंचे थे, जहां जनता और भाजपा समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। ऐसे में आज पीएम मोदी गुजरात की 2 दिवसीय यात्रा पर हैं। वहीं बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन के 75 साल पूरे होने के खास मौके पर आज विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी की सोना न खरीदने की अपील के बीच, जानिए किन देशों के पास सबसे अधिक सोना?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।