Gas Cylinder OTP Fraud: देशभर में LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर नियम में बदलाव किया गया है। अब HP Gas, Indane और Bharat Gas जैसी कंपनियां सिलेंडर देने से पहले अपने ग्राहकों से DAC यानी Delivery Authentication Code मांग रही हैं। यह नया सिस्टम इसलिए लागू किया गया, ताकि ग्राहकों तक सही और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके। हालांकि अब इसको लेकर साइबर ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं। इसलिए कंपनियों ने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है।
क्या है DAC?
अब सिलेंडर की डिलीवरी DAC देने के बाद ही की जाएगी। DAC (Delivery Authentication Code) एक तरह का सिक्योरिटी कोड या OTP होता है, जो सिलेंडर बुकिंग के बाद ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है। जब डिलीवरी एजेंट आपका सिलेंडर लेकर घर पहुंचता है, तो उसे ये OTP शेयर करना होता है। जब OTP मैच हो जाता है, तो डिलीवरी पूरी मानी जाती है। यह नियम ग्राहकों की सुरक्षा, गलत डिलीवरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है।
कैसे हो रहा है स्कैम?
अब इसी नियम का फायदा उठाकर स्कैमर्स ग्राहकों को लूट रहे हैं। स्कैमर्स आपको डराने के लिए ऐसे मैसेज भेज सकते हैं कि आपका गैस सिलेंडर बंद हो जाएगा या सब्सिडी रुक जाएगी। एक लिंक देंगे, जिस पर कोड डालने को कहते हैं। अगर ऐसे मैसेज आएं ,तो सावधान रहें।
HP Gas ने लोगों को किया सावधान
हाल ही में HP Gas ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए ग्राहकों को सावधान रहने के लिए कहा है। कंपनी के मुताबिक, कई स्कैमर्स नकली LPG डिलीवरी मैसेज भेजकर लोगों से OTP मांग रहे हैं। ऐसे में किसी भी मैसेज पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच कर लें।
कंपनी ने ग्राहकों को बताया कि असली मैसेज हमेशा आधिकारिक sender ID ‘VM-HPGASc-S’ से आता है। इसमें 4 अंकों का DAC कोड होता है। इस कोड का इस्तेमाल सिलेंडर की डिलीवरी के समय किया जाता है।
ग्राहकों को साइबर एक्सपर्ट की सलाह
- अगर आपने गैस सिलेंडर बुक नहीं किया और फिर भी कोई मैसेज आए, तो उसे डिलीट कर दें।
- अगर कोई फोन करके तुरंत कोड मांगता है और कहता है कि जल्दी बताओ वर्ण आपकी बुकिंग फेल हो जाएगी, तो वह फ्रॉड हो सकता है।
- किसी अनजान लिंक पर अपनी जानकारी शेयर न करें।


Download Android App
Download iOS App




