Instagram End-To-End Encryption: इंस्टाग्राम का प्रयोग आज के समय में हर कोई करता है लेकिन अब यहां चैटिंग करना सेफ नहीं है। बता दें कि मेटा ने आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड डायरेक्ट मैसेजिंग सुविधा को बंद कर दिया है, जिससे वैश्विक स्तर पर उपयोगकर्ताओं के लिए प्राइवेसी पर यह सुविधा समाप्त हो गई है।
मेसेज को डाउनलोड कर लें
तकनीकी कंपनी ने कहा कि जिन उपयोगकर्ताओं के पास पहले से एन्क्रिप्टेड चैट हैं, उन्हें आग्रह किया जा रहा है कि वे इस सुविधा के पूरी तरह बंद होने से पहले किसी भी महत्वपूर्ण फोटो, वीडियो या मेसेज को डाउनलोड कर लें जिन्हें वे रखना चाहते हैं। अब इसके बंद होने के बाद सारी जानकारी हट सकती है।
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, जिसे E2EE भी कहा जाता है, यह सुनिश्चित करता है कि केवल Receiver और Sender ही संदेशों को पढ़ सकें, और जब इस सुविधा को हटा दिया जाता है, तो मेटा आवश्यकता पड़ने पर फ़ोटो, वीडियो और वॉयस नोट्स समेत मेसेज तक पहुंच प्राप्त कर सकेगा। इंस्टाग्राम मानक एन्क्रिप्शन का उपयोग करना जारी रखेगा, जिसका उपयोग आमतौर पर जीमेल और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसी सेवाओं द्वारा किया जाता है।
इंस्टाग्राम में एन्क्रिप्शन का विस्तार
मेटा ने पहले प्राइवेसी-केंद्रित मैसेजिंग को “संचार का भविष्य” बताया था और फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम में एन्क्रिप्शन का विस्तार करने में कई साल बिताए थे। फेसबुक मैसेंजर को अं डिफ़ॉल्ट रूप से E2EE सुविधा मिल गई, जबकि इंस्टाग्राम में इसका रोलआउट सीमित ही रहा। कई रिपोटों के अनुसार, मेटा ने इंस्टाग्राम की इस सुविधा को बंद करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि बहुत कम संख्या में उपयोगकर्ता ही सक्रिय रूप से एन्क्रिप्टेड चैट को सक्षम कर रहे थे।
ऑनलाइन हानिकारक गतिविधियां
एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग से ऑनलाइन हानिकारक गतिविधियों और बाल शोषण का पता लगाना मुश्किल हो जाएगा। एक अध्ययन के अनुसार, जो बच्चे फेसबुक, इंस्टाग्राम और SNAPCHAT जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 30 मिनट से अधिक समय बिताते हैं, उनकी सोचने की क्षमता में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना होती है। यह अध्ययन लगभग 10 से 14 वर्ष की आयु के 8,000 से अधिक बच्चों पर किया गया था।
ALSO READ: iphone 17 लेने का सुनहरा मौका, भारी डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर्स भी, जानें कीमत


Download Android App
Download iOS App




