Breaking: NEET UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले में CBI जांच के आदेश; देशभर में हड़कंप

Summary :

NEET UG Exam Cancelled: भारत में पेपर लीक की यह पहली घटना नहीं है; अतीत में भी कई अन्य बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। 3 मई, 2026 को NTA ने NEET UG परीक्षा आयोजित की थी; हालांकि, परीक्षा के बाद ऐसी रिपोर्टें सामने आईं जिनमें बताया गया कि प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही लीक हो गया था। इन रिपोर्टों में आरोप लगाया गया कि 720 अंकों के प्रश्न पत्र में से, 600 अंकों के उत्तर पहले ही छात्रों तक पहुंच चुके थे। परिणामस्वरूप, इस मुद्दे ने पूरे देश में हंगामा खड़ा कर दिया, जिससे…

NEET UG Exam Cancelled: भारत में पेपर लीक की यह पहली घटना नहीं है; अतीत में भी कई अन्य बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। 3 मई, 2026 को NTA ने NEET UG परीक्षा आयोजित की थी; हालांकि, परीक्षा के बाद ऐसी रिपोर्टें सामने आईं जिनमें बताया गया कि प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही लीक हो गया था। इन रिपोर्टों में आरोप लगाया गया कि 720 अंकों के प्रश्न पत्र में से, 600 अंकों के उत्तर पहले ही छात्रों तक पहुंच चुके थे।

परिणामस्वरूप, इस मुद्दे ने पूरे देश में हंगामा खड़ा कर दिया, जिससे लोग परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाने लगे। इस पूरी स्थिति के बीच, अभी-अभी यह खबर आई है कि परीक्षा रद्द कर दी गई है, और इसकी जांच CBI को सौंप दी गई है। बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।

NEET UG Exam Cancelled 2026: NEET का पेपर किस कारण से रद्द किया गया है?

बता दें कि परीक्षा रद्द होने से करीबन 10 लाख छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी. इसी महीने 3 मई को देश भर में यह परीक्षा हुई थी। राजस्थान में कथित तौर पर NEET पेपर मिलने के बाद पेपर लीक की खबरे देश भर में तेजी से फ़ैल गई और NTA की कार्यशैली पर कई सवाल भी खड़े हुए ,जिसके बाद आज फैसला लिया गया कि एग्जाम को रद्द किया जायेगा और इसकी जांच सीबीआई करेगी।

यह भी पढ़ें: LPG Subsidy New Rules: अब इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, 7 दिन के अंदर देना होगा जवाब, जान लें सरकार का नया फरमान

NEET UG 2026 Advisory: रजिस्‍ट्रेशन और एग्‍जाम फीस पर क्या है ताजा अपडेट?

NEET UG 2026 Advisory (CREDIT-SM)

छात्रों को फिर से रजिस्‍ट्रेशन कराने की जरुरत नहीं है न ही फिर से एग्जाम फ़ीस देनी होगी। इसके लिए परीक्षा रद्द होने से छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है.

NEET UG 2026 Re Exam: नीट यूजी 2026 एग्जाम का लेखाजोखा

NEET UG 2026 Re Exam (CREDIT-SM)
विषय विवरण
परीक्षा का नाम NEET (UG) 2026 – नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट
उद्देश्य MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS, BHMS जैसे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश
परीक्षा तिथि 03 मई 2026 (रविवार)
कुल उम्मीदवार 22.79 लाख
परीक्षा केंद्रों की संख्या 5,432
परीक्षा शहर (भारत) 551 शहर
परीक्षा शहर (विदेश) 14 शहर
कुल ऑब्ज़र्वर 6,000+
सिटी कोऑर्डिनेटर 674
तैनात कर्मचारी 2 लाख+

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में AIADMK में बड़ी टूट, पार्टी नेता षणमुगम बोले – उनके साथ  30 विधायकों का साथ, देंगे TVK को समर्थन

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।