Honda NX500 E-Clutch Launched In India: होंडा ने भारतीय बाजार में कई शानदार बाइक पेश की है अब लंबे सफर के लिए एडवेंचर बाइक Honda NX500 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक में कई खास फीचर के साथ ही E Clutch को भी शामिल किया गया है जिससे लंबे सफर के दौरान गियर बदलने में बेहद आसनी होगी। 199 KG की यह बाइक को दो आकर्षक कलर विकल्प के साथ पेश किया गया है साथ ही बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। अगर आप भी एडवेंचर बाइक चलाने का शौक रखते है तो देखिए इस बाइक की कीमत और फीचर्स की जानकारी।
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Ducati Panigale V4 Lamborghini! मुंबई में पहली डिलीवरी, कीमत और लुक्स ने उड़ाए होश
Honda NX500 E-Clutch

होंडा ने इस बाइक में ई-क्लच का फीचर दिया है जिससे लंबे सफर में गियर बदलना, बाइक को रोकना और दोबारा स्टार्ट करने के लिए क्लच ऑटोमैटिकली काम करेगा जिससे सफर आरमदायक रहेगा। बता दें कि बाइक में ई-क्लच को शामिल करन के साथ ही बाइक का वजन भी 3 किलो तक बढ़ गया है साथ ही राइडर ई-क्लच को मैन्युअली भी कंट्रोल कर सकते है। अन्य बाइकों की तुलना में ई-क्लच से गियर बदलना और राइड करना आसान रहता है।
Honda Features Details

ई-क्लच के साथ ही इस बाइक में कई शानदार फीचर को भी शामिल किया गया है। बता दें कि फ्रंट में LED हेडलाइट, 5 इंच का TFT कंसोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन कंट्रोल, ड्यूल चैनल एबीएस के साथ ही फ्रंट टायर 19 इंच और पीछे के टायर 17 इंच का अलॉय व्हील्स के साथ दिया गया है। जिसमें फ्रंट में 296MM का डिस्क और पीछे 240MM का डिस्क दिया गया है।
Honda E-Clutch Prince in India
बाइक में E- Clutch के कारण कीमत में लगभग 1 लाख से अधिक की बढ़ोतरी हो गई है। बता दें कि Honda NX500 की एक्स शोरूम कीमत 7.43 लाख रुपये से शुरू होती है। कार की कीमत में लॉन्च होने वाली यह बाइक कम मेनटेनेंस के कारण किफायती साबित हो सकती है। बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है और ऑनलाइन और ऑफलाइन डीलरशिप के जरिए बुक की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Tata Nexon ने ₹9.59 लाख में लॉन्च किया अपना Pure Plus वेरिएंट, जानें पूरी डिटेल


Download Android App
Download iOS App




