LPG Subsidy New Rules: अब इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, 7 दिन के अंदर देना होगा जवाब, जान लें सरकार का नया फरमान

Summary :

LPG Subsidy New Rules: मिडिल ईस्ट संकट के चलते अब सरकार LPG से जुड़े बड़े कदम उठा रही है। अब सरकार उन लोगों की LPG सब्सिडी बंद करने की योजना बना रही है, जिनकी आय तय सीमा से ज्यादा है। इस नियम को लाने का सरकार का ये मकसद सिर्फ जरूरतमंद लोगों तक LPG सब्सिडी पहुंचाना है। ऐसे में कुछ LPG उपभोक्ताओं को सब्सिडी की पात्रता को लेकर SMS अलर्ट भेजने शुरू कर दिए हैं। अब टैक्स रिकॉर्ड के जरिए गैस सब्सिडी की जांच भी तेजी से की जा रही है। यह भी पढ़ें: Breaking: NEET UG परीक्षा रद्द, पेपर…

LPG Subsidy New Rules: मिडिल ईस्ट संकट के चलते अब सरकार LPG से जुड़े बड़े कदम उठा रही है। अब सरकार उन लोगों की LPG सब्सिडी बंद करने की योजना बना रही है, जिनकी आय तय सीमा से ज्यादा है। इस नियम को लाने का सरकार का ये मकसद सिर्फ जरूरतमंद लोगों तक LPG सब्सिडी पहुंचाना है। ऐसे में कुछ LPG उपभोक्ताओं को सब्सिडी की पात्रता को लेकर SMS अलर्ट भेजने शुरू कर दिए हैं। अब टैक्स रिकॉर्ड के जरिए गैस सब्सिडी की जांच भी तेजी से की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Breaking: NEET UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले में CBI जांच के आदेश; देशभर में हड़कंप

Gas Cylinder New Rules: इन लोगों को नहीं मिलेगी सब्सिडी

जानकारी के अनुसार, LPG उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे मैसेज के मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं या उनके परिवार के किसी सदस्य की कुल टैक्सेबल इनकम 10 लाख रूपये से ज्यादा है, उन्हें 7 दिन के अंदर जवाब देने या जानकारी अपडेट करने को कहा जा रहा है। जो लोग ऐसा नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

केंद्र सरकार द्वारा भेजे जा रहे मैसेज में स्पष्ट लिखा है कि अगर 7 दिन के अंदर पर्याप्त जवाब नहीं मिलता है, तो उनकी LPG सब्सिडी को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

क्या है सरकार का फोकस?

LPG Subsidy New Rules
LPG Gas Cylinder Booking New Rules (Image- Social Media)

घरेलू LPG सिलेंडर पर सब्सिडी योजना की शुरुवात आर्थिक रूप से कमजोर और मिडिल क्लास को मदद देने के लिए की गई थी। इस योजना के तहत सब्सिडी की राशि सीधा उपभोक्ताओं के बैंक खाते में भेजी जाती है। पिछले कुछ सालों में सरकार ‘Give It Up’ जैसे अभियान चल चुकी है। जिसमें सक्षम लोगों को स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने की अपील की गई थी। अब नए नियम के अनुसार सरकार निगरानी की ओर कदम बढ़ा रही है।

LPG Gas Cylinder Booking New Rules: SMS आने पर क्या करें?

जिन लोगों के पास इससे जुड़ा कोई SMS या नोटिस आया है। उन्हें अपने KYC दस्तावेज़, आय की जानकारी और लिंक रिकॉर्ड की जांच करनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर यह जानकारी अपने रजिस्टर्ड LPG डिस्ट्रीब्यूटर या ऑयल कंपनियों के आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। अगर तय सीमा के अंदर आप ये नहीं करते, तो LPG सब्सिडी रोकी जा सकती है। हालांकि, उपभोक्ता गैस सिलेंडर अभी भी बाजार कीमत पर गैस-सिलेंडर जारी रख सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Varanasi के Dalmandi में चौथे दिन भी चलेगा ‘बाबा का बुलडोजर’, 6 मस्जिद भी होंगे ध्वस्त; भारी बल में पुलिस तैनात

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।