Varanasi के Dalmandi में चौथे दिन भी चलेगा ‘बाबा का बुलडोजर’, 6 मस्जिद भी होंगे ध्वस्त; भारी बल में पुलिस तैनात

Summary :

Major demolition drive hits Varanasi’s Dalmandi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित दालमंडी इलाका पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर के भीतर बनी अवैध दुकानों के खिलाफ इन दिनों बुलडोज़र चलाकर उन्हें गिराने का अभियान जारी है। यह कार्रवाई दालमंडी इलाके में चल रही सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत की जा रही है। आज—लगातार चौथे दिन—भी इस इलाके में दुकानों को गिराने का काम जारी है। इस अभियान के दायरे में छह मस्जिदों को भी गिराया जाना है। इसे देखते हुए, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, और किसी भी अप्रिय घटना…

Major demolition drive hits Varanasi’s Dalmandi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित दालमंडी इलाका पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर के भीतर बनी अवैध दुकानों के खिलाफ इन दिनों बुलडोज़र चलाकर उन्हें गिराने का अभियान जारी है। यह कार्रवाई दालमंडी इलाके में चल रही सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत की जा रही है। आज—लगातार चौथे दिन—भी इस इलाके में दुकानों को गिराने का काम जारी है। इस अभियान के दायरे में छह मस्जिदों को भी गिराया जाना है। इसे देखते हुए, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: थोड़ी देर में हिमंता फिर बनेंगे असम के मुख्यमंत्री, जानिए वो 4 मंत्री जो ले रहे साथ में शपथ

Varanasi स्थिति Musafir Khana का Demolition का पूरा मामला

Major demolition drive hits Varanasi’s Dalmandi (credit-sm)

बताया जा रहा है कि यह मुसाफिरखाना 1920 के समय में अहसयोग आंदोलन के समय बना था। बता दे कि दालमंडी के दुकानों को खाली करने के लिए 12 दिन की मोहलत दी गई थी। इस बीच कई दुकाने खाली नहीं की गई तो निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का बताना है कि यह संपत्ति सड़क चौड़ीकरण परियोजना के दायरे में आ रही थी। इसलिए यह कार्रवाई शुरू की गई है।

Waqf board : 70 भवनों को किया गया ध्वस्त, Heavy security मौजूद

Major demolition drive hits Varanasi’s Dalmandi (credit-sm)

बताते चले कि अभी तक दालमंडी में 70 भवनों को तोड़ा जा चुका है। बाकी, 45 अन्य भवनों पर कार्रवाई जारी है। इन सबके बीच इस अभियान के तहत 6 मस्जिद भी आ रहे हैं, जिन पर कार्रवाई होगी और इन्हें भी तोडा जाएगा। मस्जिदों को तोड़ने पर अब सहमति भी बन गई है। इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

District administration के आदेश पर इन मस्जिदों को किया जाएगा ध्वस्त

डालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के दायरे में आने वाली छह मस्जिदों में—लंगड़े हाफ़िज़ मस्जिद के अलावा—संगमरमर वाली मस्जिद, निसारन मस्जिद, करीमुल्ला बेग मस्जिद और अली रज़ा मस्जिद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: धनबाद में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।