Himanta Biswa Sarma Sworn 2026: असम में चुनाव परिणाम 4 मई को आए, जिसमें भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की. आज मुख्यमंत्री शपत समारोह है. हिमंता बिश्व सरमा लगातार दूसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं. बता दें, हिमंता के अलावा 4 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. यह शपथ समारोह गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कालेज ग्राउंड में आयोजित की गई है.
जानकारी के अनुसार इस में हिमंता के अलावा जिन नेताओं के मंत्री पद का शपथ लेने के लिए नाम सामने आ रहा है उनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेओग के नाम शामिल हैं. हालांकि इस बार हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह इस बार ख़ास होने जा रहा है. बता दें समारोह में कई भाजपा एनडीए के कई नेता पहुंचे हैं.
Himanta Biswa Sarma Sworn 2026: कौन से विधायक लेंगे शपथ
1. रामेश्वर तेली

रामेश्वर तेली असम के चाय बागान समुदाय से सम्बन्ध रखते हैं. वे पहली बार 2001 में दुलियाजान से विधायक बने थे. फिर 2014 से 2024 तक डिब्रूगढ़ से सांसद चुने गए, 2019 में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बने, और 2024 में राज्यसभा सांसद बने. 2026 दुलियाजान से विधायक बने. बता दें रामेश्वर तेली का जन्म 14 अगस्त 1970 को हुआ. और जिस समाज से वे आते हैं यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि से कम नहीं
2. अजंता नेओग

अजंता नेओग 1 जनवरी 1964 में जन्मीं. 1996 में गोलाघाट से पहली बार विधायक बनीं. उसके बाद 2002 में असं सरकार में राज्य मंत्री बनीं. 2020 में कांग्रेस से भाजपा में आईं. वहीं 2021 से ससम सरकार से कैबिनेट मंत्री हैं. बता दें वह राज्य की काबिल मंत्री के रूप में जानी जाती हैं और इस बार फिर भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है.
3. अतुल बोरा

अतुल बोरा वरिष्ठ नेता हैं. 1996 में पली बार वह गोलाघाट से विधयाक बने. इसके बाद 2014 में असम गण परिषद के अध्यक्ष बने. वे 2016 में असं के बोकाखाट से विधायक चुके बे और 2016 से लगातार असम कैबिनेट में शामिल हैं. इस बार भी उनके अनुभव का इस्तेमाल भाजपा सरकार में करना चाहती है और उन पर फिर भरोसा जताया गया है.
4. चरण बोरो

चरण बोरो मजबत सीट से पहली बार 2016 में पहली बार विधायक बने. 2025 में उन्हें पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया. उनका मंत्रालय का काम भाजपा के लिए बेहतर साबित हुआ जिस कारण से उन्हें फिर से कैबिनेट में जगह दी गिया है.


Download Android App
Download iOS App




