Tamil Nadu CMO DP Controversy: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद से, विजय थलापति ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पदभार संभालते ही, थलापति ने CMO तमिलनाडु की आधिकारिक प्रोफ़ाइल तस्वीर को दो बार बदल दिया। नए नेतृत्व को दर्शाने के लिए सोशल मीडिया और आधिकारिक प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूदा तस्वीरों को अपडेट किया गया। इस लोगो में पहले एक हिंदू मंदिर की तस्वीर थी, जिसे सीएम बनते ही विजय ने बदल दी और उस लोगों में अपनी तस्वीर लगा दी। इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया और पूरे इंटरनेट पर काफ़ी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें: Breaking: ‘सनातन को खत्म करना होगा’, उदयनिधि स्टालिन के बिगड़े बोल, विधानसभा में फिर दिया विवादित बयान
विजय सोशल मीडिया DP, तस्वीरों की गुणवत्ता पर उठे सवाल

हालांकि, इस फोटो को दो बार अपलोड किया गया, दोनों ही बार अपलोड की गई प्रोफ़ाइल तस्वीरें थोड़ी थोड़ी धुंधली नजर आई। कई लोगों ने इसे नोटिस किया कि अपलोड की गई फोटो साफ़ नहीं थी और उसकी क्वालिटी भी अच्छी नहीं लग रही थी। इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट पर यूज़र्स ने चर्चा शुरू कर दी और कई तरह के सवाल करने लगे।
तमिलनाडु आधिकारिक लोगो विवाद: CMO हैंडल DP बदलाव पर बहस तेज

बता दें कि तमिलनाडु में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें TVK को सबसे ज़्यादा सीटें मिलीं, लेकिन वह बहुमत से पीछे रह गई। नतीजतन, कई पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाई गई, और TVK प्रमुख विजय थलापति को मुख्यमंत्री चुना गया। पदभार संभालते ही, विजय ने तुरंत कई बड़े फ़ैसले लेने शुरू कर दिए। इसी दौरान, उन्होंने राज्य के आधिकारिक प्रतीक चिह्न को भी बदल दिया। प्रतीक चिह्न पर हिंदू मंदिर की तस्वीर की जगह विजय ने खुद की तस्वीर लगाया। इसके परिणामस्वरूप, यह मामला अब ज़ोरदार चर्चा का विषय बन गया है।
विजय ने बदली CMO DP हटाई श्रीविल्लिपुथुर अंडाल मंदिर लोगो
नतीजतन, लोगों ने यह अंदाज़ा लगाया कि फ़ोटो अपलोड करते समय शायद कोई तकनीकी गड़बड़ी हो गई हो, जिसकी वजह से लोगो साफ़ दिखाई नहीं दे रहा है। कुछ लोगों का मानना था कि इमेज के लिए सही फ़ॉर्मेट या रिज़ॉल्यूशन का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिसके कारण वह धुंधली नज़र आ रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
NOTE: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक क्लिप पर आधारित है। पंजाब केसरी की दिल्ली शाखा इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करती है।


Download Android App
Download iOS App




