Tamil Nadu Liquor Shop Closure Order: CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन, तमिलनाडु में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश

Summary :

Tamil Nadu Liquor Shop Closure Order: तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनते ही थलपति विजय ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने चुनावी वादे के अनुसार राज्य में सरकार की ओर से संचालित 717 TASMAC शराब की दुकानें बंद करने का आदेश दिया है। ये दुकानें धार्मिक स्थानों, स्कूलों और बस स्टैंड के पास थीं। विजय 10 मई को मुख्यमंत्री बने थे और तब से उन्होंने कई बड़े फैसले लिए हैं। जनता लंबे समय से कर रही थी ये मांग तमिलनाडु में शराब की दुकानों को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है। वहां की जनता काफी दिनों से मांग कर रही थी…

Tamil Nadu Liquor Shop Closure Order: तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनते ही थलपति विजय ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने चुनावी वादे के अनुसार राज्य में सरकार की ओर से संचालित 717 TASMAC शराब की दुकानें बंद करने का आदेश दिया है। ये दुकानें धार्मिक स्थानों, स्कूलों और बस स्टैंड के पास थीं। विजय 10 मई को मुख्यमंत्री बने थे और तब से उन्होंने कई बड़े फैसले लिए हैं।

जनता लंबे समय से कर रही थी ये मांग

तमिलनाडु में शराब की दुकानों को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है। वहां की जनता काफी दिनों से मांग कर रही थी कि स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों के पास स्थित शराब की दुकानों को बंद कर दिया जाएं। अभी तक हर पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये वादा किया था, लेकिन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया।

TVK का चुनावी वादा

टीवीके ने अपने चुनाव के दौरान ‘व्हिसल क्रांति’ के तहत ड्रग प्रोटेक्शन ज़ोन बनाने का वादा किया था। इस वादे के अनुसार, मुख्यमंत्री ने राज्य में धार्मिक स्थलों, स्कूलों और बस अड्डों के आस-पास 500 मीटर से कम दूरी पर स्थित दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। टीवीके को राज्य की 108 सीटों पर जीत मिली और उन्होंने कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसीके और आईयूएमएल जैसी छोटी पार्टियों के साथ सरकार बनाई। थलपति विजय ने दो सीटों से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने हैं।

धार्मिक स्थलों, स्कूल और बस स्टैंड के नजदीक हैं ये दुकानें

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलपति विजय ने 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी दुकानें 500 मीटर की दूरी के नियम का उल्लंघन कर रही थीं। इनमें से 276 दुकानें धार्मिक स्थलों के पास हैं, 186 स्कूल और कॉलेजों के पास हैं, और बाकी 255 दुकानें बस स्टैंड के नजदीक हैं। सीएम विजय को 13 मई को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। राज्यपाल ने उन्हें 10 मई को शपथ दिलाई थी और उसी समय फ्लोर टेस्ट की तारीख तय कर दी गई थी।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।