‘Tinder In Real Life’ शो में हुआ राष्ट्रगान का अपमान, जानें कब लिया जाएगा मेकर्स पर एक्शन?

Summary :

Insult Of National Anthem: Tinder एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई लोग डेटिंग करने के लिए पार्टनर की तलाश करते हैं। लेकिन यूट्यूबर एलन चौधरी ने इस डेटिंग प्लेटफॉर्म को रियल लाइफ में एक नए तरीके से शो के जरिए यूट्यूब पर पेश किया है। हालांकि उनका ये शो काफी पॉपुलर है, पर कमी इस बात की है कि इस शो में कई बार अश्लीलता की सारी हदें पार हो जाती हैं और ऐस में अब तो बाद देश के अपमान की आ चुकी है। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं चलिए आपको बताते हैं। दरअसल हाल ही में सोशल…

Insult Of National Anthem: Tinder एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई लोग डेटिंग करने के लिए पार्टनर की तलाश करते हैं। लेकिन यूट्यूबर एलन चौधरी ने इस डेटिंग प्लेटफॉर्म को रियल लाइफ में एक नए तरीके से शो के जरिए यूट्यूब पर पेश किया है। हालांकि उनका ये शो काफी पॉपुलर है, पर कमी इस बात की है कि इस शो में कई बार अश्लीलता की सारी हदें पार हो जाती हैं और ऐस में अब तो बाद देश के अपमान की आ चुकी है। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं चलिए आपको बताते हैं।

Insult Of National Anthem
Insult Of National Anthem (Source: Social Media)

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एलन चौधरी के इस शो की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़का भारत का राष्ट्रगान गाता दिखाई दे रहा है। पर यहां बात अपमान की इस वजह से है, क्योंकि वो इस अश्लीलता भरे शो में एक लड़की को डेटिंग पर ले जाने के लिए खुश करने के चक्कर में ये राष्ट्रगान गा रहा है।

Reaction On Social Media: क्या हैं लोगों के रिएक्शन?

Insult Of National Anthem
Insult Of National Anthem (Source: Social Media)

कई लोग सोशल मीडिया पर अश्लीलता की हद पार करने वाली इस वीडियो पर रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कहा कि, ‘ पहले तो ये बस अश्लीलता फैलाते थे पर अब ये लफंगे हमारे राष्ट्रगान का अपमान कर रहे हैं? जो कि असहनीय है’। तो वहीं दूसरे ने लिखा कि, ‘समय रैना के शो को तो बड़ी जल्दी बंद करवा दिया था, जब उसमें बस अश्लील बातें बोली गई थी और यहां जब पूरी तरह से अश्लीलता दिखाई जा रही है तब किसी को कोई दिक्कत नहीं है।

Insult Of National Anthem: क्या यूट्यूब प्रोमोट करता है राष्ट्र विरोधी चीजें?

कई लोगों का तो ये भी मानना है कि एलन चौधरी के शो ‘Tinder in Real Life’ में जन-गण-मन का यह मज़ाक असहनीय है। वहीं यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म को ऐसे राष्ट्र-विरोधी एक्ट्स का अड्डा भी कहा जाने लगा है। ऐसे में अब ज्यादातार लोगों की मांग है कि इन जैसी वीडियो को सोशल मीडिया से बैन करना चाहिए और जल्द से जल्द ऐसी वीडियोज़ पर National Honour Act के तहत कड़ी कार्रवाई कर FIR दर्ज करनी चाहिए।

हालांकि ऐसा होगा या नहीं ये तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो ये कहना गलत नहीं होगा कि देश के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले इन जैसे लोगों को और बढ़ावा मिलेगा। इसी वजह से एलन चौधरी और इसके शो में आने वाले लोगों को सबक जरूर मिलना चाहिए।

Read More: Thalapathy Vijay की Oath Ceremony में पहुंची रूमर्ड गर्लफ्रैंड तृषा कृष्णन, वायरल हुई वीडियो

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।