मोहाली, 12 मई (आईएएनएस)। पंजाब के मोहाली स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय पर सीबीआई ने छापेमारी की है। कथित रिश्वत मामले को लेकर पंजाब विजिलेंस मुख्यालय में यह छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सासंद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पहली बार पंजाबियों का सिर शर्म से झुक गया है। एक तरफ सीएम खुद कहते हैं कि भष्ट्राचार के खिलाफ उनकी जीरो टॉलेरेंस की नीति है, वही दूसरी तरफ आज ऐसी चीजे देखने को मिल रही हैं।
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, “मेरी राय में, भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि विजिलेंस विभाग का मुख्य दफ्तर, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने के लिए दिन-रात 24 घंटे चौकस रहने का दावा करता है, आज खुद ही छापे की जद में आ गया है।”
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की इतिहास में आज पहली बार पंजाबियों का सिर शर्म से झुक गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद कहते हैं कि उनके यहां भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है, लेकिन उनके विभाग में, उनके अधीन चल रही विजिलेंस डिपार्टमेंट में खुलेआम भ्रष्टाचार का धंधा चल रहा है। यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि विजिलेंस विभाग, जो भ्रष्टाचार की जांच के लिए बनाया गया था, आज खुद भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। यह विभाग अब एक्सट्रोशन का अड्डा बन चुका है। अधिकारी और राजनीतिक लोग निर्दोष लोगों को डराते-धमकाते हैं और उनसे पैसे ऐंठते हैं। पंजाब में आज विजिलेंस विभाग गैंगस्टरों का एक्सट्रोशन सेंटर बनकर रह गया है।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री साहब को जवाब देना चाहिए कि जब उनका अपना विभाग ही इस कदर लूट और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, तो जीरो टॉलरेंस का दावा किस मुंह से करते हैं? पंजाब की जनता अब इस भ्रष्टाचार और झूठ की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी।
–आईएएनएस
पीआईएम/डीएससी
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



