Mouni Roy Separation Rumours: मौनी रॉय की हस्ती-खेलती गृहस्थी को किसकी काली नजर लग गई है, जिस रिश्ते की मिसाल पूरी दुनिया देती थी, आज वही रिश्ता सोशल मीडिया के चौराहे पर आकर खड़ा हो गया है। अक्सर अपनी हसीन तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगाने वाली मौनी की जिंदगी में एक ऐसा तूफान आया है, जिसने उनके फैंस के होश उड़ा दिए हैं।
रातों-रात कुछ ऐसा घटा है जिसने यह साफ कर दिया है कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार के बीच अब पहले जैसा कुछ भी नहीं रहा। मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के बीच रिश्तों में दरार की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं इस पूरी सच्चाई के बारे में…
Mouni Roy Separation Rumours: सोशल मीडिया से शुरू हुई अफवाहों की आंधी

हालांकि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं रही है। दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी, जहां सूरज एक बिजनेसमैन के तौर पर रहते हैं और मौनी अक्सर अपने काम के सिलसिले में वहां जाती थीं। बताया जाता है कि सबसे पहले दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी, जिसके बाद बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे बढ़ने लगा। शुरुआत में दोनों सिर्फ दोस्त थे, लेकिन समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2022 में दोनों ने गोवा में धूमधाम से शादी कर ली थी, जो उस समय काफी सुर्खियों में रही थी।
अब वहीं शादी के चार साल बाद अचानक उठी इन अफवाहों ने फैंस को सोच में डाल दिया है कि आखिर इस खूबसूरत रिश्ते में ऐसा क्या बदल गया, जो बात अब अलग होने तक तक पहुंच गई है। मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बीच अनफॉलो की खबर सामने आने के बाद फैंस ने तुरंत नोटिस किया कि दोनों अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। यही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सूरज ने अपने अकाउंट से शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं।
इसी बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर “डिवोर्स” और “सेपरेशन” जैसे शब्द ट्रेंड करने लगे। सूत्रों के अनुसार, कपल पहले अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वेकेशन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से यह गतिविधियां कम हो गई थीं। इसी बदलाव ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
Divorce Rumours: फैंस हुए हैरान, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों की रिएक्शंस आने लगे, कुछ यूजर्स ने इसे सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट बताया, तो वहीं कई लोग इसे रिश्ते में आई सीरियस परेशानी मान रहे हैं।
फैंस लगातार कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या दोनों के बीच सच में सबकुछ खत्म हो गया है। कई लोगों ने यह भी कहा कि आजकल सेलिब्रिटीज की जिंदगी में सोशल मीडिया ही रिश्तों की असली कहानी बता देता है। वहीं कुछ यूजर्स मौनी के पुराने इंटरव्यू और पोस्ट्स शेयर कर उनके रिश्ते को लेकर अलग-अलग अंदाजे लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक मौनी रॉय और सूरज नांबियार की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। इसी वजह से अफवाहों का बाजार लगातार गर्म होता जा रहा है।
Mouni Roy latest News: 2022 में हुई थी ग्रैंड वेडिंग

मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने जनवरी 2022 में गोवा में बेहद शानदार तरीके से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। दोनों ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।
शादी के बाद मौनी कई इंटरव्यू में अपने पति की तारीफ करती नजर आई थीं। दोनों अक्सर वेकेशन और पार्टी की तस्वीरें शेयर करते थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों साथ में कम दिखाई दिए हैं, जिसने अब इन अफवाहों को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
फिलहाल सच क्या है, यह तो मौनी और सूरज ही बता सकते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं ने फैंस को जरूर चौंका दिया है।वहीं दिशा पाटनी और मौनी रॉय की दोस्ती बॉलीवुड में काफी मशहूर है। दोनों को कई बार साथ में पार्टी, वेकेशन और इवेंट्स में देखा गया है।इसी वजह से जब दिशा ने सूरज नांबियार को अनफॉलो किया, तो लोगों ने इसे सीधे मौनी की शादी से जोड़ दिया।
फैंस का मानना है कि इतनी करीबी दोस्त अगर ऐसा कदम उठाती है, तो जरूर कुछ बड़ा चल रहा होगा। इंटरनेट पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि क्या यह सिर्फ सोशल मीडिया बदलाव है या फिर किसी बड़े रिश्ते की अनकही कहानी।
Mouni Roy and Sooraj Nambiar: जाने कब और क्यों एक-दूसरे को unfollow किया?

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने हाल ही में एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह कदम कब और किस वजह से लिया गया। न तो मौनी और न ही सूरज की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ समय से दूरी बढ़ रही थी, जिसकी झलक अब ऑनलाइन गतिविधियों में दिखाई दे रही है। अब फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ एक सोशल मीडिया बदलाव है या फिर सच में उनके रिश्ते में बड़ा मोड़ आने वाला है।


Download Android App
Download iOS App




