Thalapathy Vijay की Oath Ceremony में पहुंची रूमर्ड गर्लफ्रैंड तृषा कृष्णन, वायरल हुई वीडियो

Summary :

Trisha Krishnan In Oath Ceremony Of Thalapathy Vijay: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय के लिए 10 मई का दिन बेहद यादगार बनता दिखाई दिया, क्योंकि उन्होंने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसी मौके पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रैंड तृषा कृष्णन भी वहां मौजूद नजर आईं। शपथ ग्रहण समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां बड़ी तादात में राजनीतिक और फिल्मी जगत की हस्तियां दिखाई दीं। Trisha Krishnan News: तृषा कृष्णन ने खींचा सबका ध्यान Tamil Nadu: Actor Trisha Krishnan at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai, where TVK Chief C Joseph Vijay will…

Trisha Krishnan In Oath Ceremony Of Thalapathy Vijay: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय के लिए 10 मई का दिन बेहद यादगार बनता दिखाई दिया, क्योंकि उन्होंने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसी मौके पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रैंड तृषा कृष्णन भी वहां मौजूद नजर आईं। शपथ ग्रहण समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां बड़ी तादात में राजनीतिक और फिल्मी जगत की हस्तियां दिखाई दीं।

Trisha Krishnan News: तृषा कृष्णन ने खींचा सबका ध्यान

इस खास मौके पर सबसे ज्यादा ध्यान तृषा कृष्णन ने ही अपनी ओर खींचा। वैसे तो तृषा खुद को विजय की करीबी दोस्त बताती है, लेकिन साल 2023 में आई फिल्म ‘लियो’ में इन दोनों के साथ काम करने के बाद से ही ये माना जाने लगा था कि इनके बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई है। हालांकि इन दोनों ही स्टार्स ने इस बात पर कोई बयान नहीं दिया था, लेकिन जिस तरह से उस फिल्म के बाद इन दोनों को कई जगहों पर एक साथ स्पॉट किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

उसे देखकर फैंस ने ये अंदाजा लगा लिया कि थलपति विजय और तृषा कृष्णन के बीच कोई तो ऐसा रिश्ता है, जिसे वो छुपा रहे हैं और फिर हर किसी ने इन दोनों स्टार्स को बतौर कपल देखना शुरू कर दिया। खैर सच्चाई क्या है और क्या नहीं ये तो तब ही पता चलेगा, जब थलापति विजय और तृषा कृष्णन की ओर से कोई इस मैटर पर कोई ऑफिशियल बयान सामने आएगा।

Thalapathy Vijay News: खूबसूरत पारंपरिक अंदाज में दिखी तृषा कृष्णन

Trisha Krishnan In Oath Ceremony Of Thalapathy Vijay
Trisha Krishnan In Oath Ceremony Of Thalapathy Vijay (Source: Social Media)

हालांकि थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा बेहद खूबसूरत पारंपरिक अंदाज में पहुंचीं। उनकी मौजूदगी ने इस समारोह की चर्चा को और बढ़ा दिया। तृषा ने इस खास मौके पर नीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने क्रीम कलर का ब्लाउज कैरी किया। अपने लुक को उन्होंने डायमंड और रूबी जड़ित चोकर नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ कम्पलीट किया। इसी के साथ हल्के मेकअप, छोटी बिंदी और बालों में गजरे ने उनके पारंपरिक अंदाज को और अट्रेक्टिव बना दिया।

चेन्नई स्थित अपने घर से निकलते समय मीडिया से बातचीत के दौरान तृषा ने कहा था कि वह इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। इस दौरान उनकी मां उमा कृष्णन भी उनके साथ नजर आईं और समारोह में तृषा की मौजूदगी देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड दिखाई दिए।

Trisha Krishnan In Oath Ceremony Of Thalapathy Vijay: विजय और तृषा का रिश्ता

Trisha Krishnan In Oath Ceremony Of Thalapathy Vijay
Trisha Krishnan In Oath Ceremony Of Thalapathy Vijay (Source: Social Media)

विजय और तृषा की दोस्ती लंबे समय से चर्चा में रही है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा खूब पसंद किया है। उनकी शानदार केमिस्ट्री आज भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है और शायद इसी वजह से फैसं ये चाहते हैं कि ये दोनों जल्द से जल्द एक हो जाए। हालांकि थलपति विजय की पत्नी संगीता से अब तक उनका तलाक नहीं हुआ है, विजय की पत्नी संगीता ने उनपर ये आरोप लगाया था कि वो किसी और महिला के साथ संबंध बना चुके हैं।

इसी वजह से संगीता को अब विजय पर भरोसा नहीं रहा और इसी वजह से संगीता ने शादी के 27 साल बाद विजय के खिलाफ तलाक की अर्जी डाल दी। हालांकि विजय पर लगाए गए आरोप सही थे या नहीं ये अब तक साबित नहीं हो पाया है।

Read More: दुनिया को अलविदा कह गए Shakti Kapoor!, जानें क्या है पूरा मामला?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।