NEET UG Paper Leak : दोबारा होगी नीट यूजी परीक्षा! सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Summary :

NEET UG Paper Leak : नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के चलते उम्मीदवारों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में संविधान के समानता के अधिकार के उल्लंघन का हवाला दिया गया है। याचिका में एनटीए को नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश देने की मांग की गई है, क्योंकि पेपर लीक ने परीक्षा की पवित्रता को प्रभावित किया है। Highlights NEET UG परीक्षा दोबारा करने की उठ रही मांग सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर नीट परीक्षा का पेपर हुआ था लीक सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर नीट यूजी 2024 के पेपर लीक होने की…

NEET UG Paper Leak : नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के चलते उम्मीदवारों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में संविधान के समानता के अधिकार के उल्लंघन का हवाला दिया गया है। याचिका में एनटीए को नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश देने की मांग की गई है, क्योंकि पेपर लीक ने परीक्षा की पवित्रता को प्रभावित किया है।

Highlights

  • NEET UG परीक्षा दोबारा करने की उठ रही मांग
  • सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
  • नीट परीक्षा का पेपर हुआ था लीक

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

NEET UG Paper Leak
NEET UG Paper Leak

नीट यूजी 2024 के पेपर लीक होने की खबरों के बाद कुछ उम्मीदवारों ने पेपर लीक के आरोप लगाया था। जिसके बाद छात्रों के द्वारा दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई। जिसे लेकर अब सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में एनटीए को नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश देने की मांग की गई है, क्योंकि पेपर लीक ने परीक्षा की पवित्रता को प्रभावित किया है। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया है कि पेपर लीक ने संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन किया है, जो हर नागरिक को समानता का अधिकार देता है।

इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा

NEET UG Paper Leak
NEET UG Paper Leak

इस बार बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं नीट परीक्षा में शामिल हुए थे। इस साल एग्जाम में 24 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। बता दें कि नीट परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं शामिल होते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) देशभर के सरकारी और निजी कॉलेजों में MBBS, BDS और आयुष पाठ्यक्रमों के लिए NEET-UG परीक्षा आयोजित करती है। परीक्षा परिणाम 14 जून को घोषित होने की उम्मीद है।

दोबारा परीक्षा की उठ रही मांग

NEET UG Paper Leak
NEET UG Paper Leak

शिवांगी मिश्रा और अन्य की तरफ से दायर याचिका में एनटीए को एक पक्ष बनाया गया है और पेपर लीक और परीक्षा की पवित्रता का मुद्दा उठाया है। याचिका में नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है। नीट-यूजी परीक्षा में कथित कदाचार की याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि पेपर लीक के कारण परीक्षा में कदाचार हुआ है। बता दें कि 1 जून को वकील उषा नंदिनी वी की ओर से दायर की गई याचिका इस हफ्ते अवकाश पीठ के समक्ष सूचीबद्ध की जाने की उम्मीद है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News