NEET UG में 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास, आर्यन और पांशुल ने किया टॉप, 58% से ज्यादा लड़कियों ने मारी बाजी

Summary :

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी री-एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें लगभग 20 लाख उम्मीदवार पास हुए हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर का स्थान प्राप्त किया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी री-एग्जाम का रिजल्ट गुरुवार देर रात को जारी कर दिया था। इस साल लगभग 20 लख उम्मीदवार पास हुए हैं। इस परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक लेकर, ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। सबसे खास बात यह है कि पास होने वाले उम्मीदवारों में लड़कियों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। वहीं 19 उम्मीदवारों ने 700 से ज्यादा, जबकि 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक लाए हैं।

पंजाब और हरियाणा से टॉपर बने छात्र

इस परीक्षा में देशभर में 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए। लेकिन सबसे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल बने। इन दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए।

लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने मारी बाजी

इस परीक्षा में पास करने वाले उम्मीदवारों में 58% लड़कियां हैं। लड़को के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं में लगभग 56.8% पास हुई हैं, जबकि लड़को का पासिंग परसेंटेज करीब 55.1% रहा।

NEET UG के टॉपर उम्मीदवारों की लिस्ट

नीट यूजी रैंक टॉपर का नाम पर्सेंटाइल राज्य का नाम
1 आर्यन गुप्ता (M) 99.9999 पंजाब
2 पंशुल बंसल (M) 99.9999 हरियाणा
3 उपलक्ष्य गोयल (M) 99.99985 राजस्थान
4 आयुष भालोटिया (M) 99.99965 बिहार
5 कुदाले श्रावणी कृष्णा (F) 99.99965 महाराष्ट्र
6 रिया रंजन (F) 99.99965 बिहार
7 आर्यन दुबे (M) 99.99965 उत्तर प्रदेश
8 गीतांश सरीन (M) 99.99915 पंजाब
9 गौरव सिंह (M) 99.99915 राजस्थान
10 मोहनीश मारुति भोसले (M) 99.99915 महाराष्ट्र

सबसे ज्यादा किन राज्यों से निकले टॉपर्स?

NTA द्वारा जारी NEET-UG का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इनमें से 705 से ज्यादा स्कोर हासिल करने वाले टॉप 17 छात्र मुख्य रूप से इन 8 राज्यों से हैं-

  • पंजाब
  • हरियाणा
  • राजस्थान
  • उत्तर प्रदेश,
  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।