Nepal Landslide: बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई भारी तबाही, 53 लोगों की मौत, कई लापता

Summary :

Nepal Landslide: नेपाल में GEN-Z के हिंसक प्रदर्शन के बाद अब बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। बता दें कि नेपाल में पिछले तीन दिनों में प्राकृतिक आपदाओं में 523 लोगों की मौत हो गई। सात लोग लापता और 27 लोग घायल हुए हैं। अकेले पूर्वी इलम जिले में भूस्खलन के कारण 38 लोगों की मौत हो गई। मानवीय क्षति के अलावा, नेपाल को देश भर में भूस्खलन और बाढ़ के कारण बुनियादी ढांचे का भी नुकसान हुआ है। Nepal Landslide: बाढ़ और भूस्खलन नेपाल में निजी क्षेत्र के बिजली उत्पादकों के संगठन, इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईपीपीएएन)…

Nepal Landslide: नेपाल में GEN-Z के हिंसक प्रदर्शन के बाद अब बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। बता दें कि नेपाल में पिछले तीन दिनों में प्राकृतिक आपदाओं में 523 लोगों की मौत हो गई। सात लोग लापता और 27 लोग घायल हुए हैं। अकेले पूर्वी इलम जिले में भूस्खलन के कारण 38 लोगों की मौत हो गई। मानवीय क्षति के अलावा, नेपाल को देश भर में भूस्खलन और बाढ़ के कारण बुनियादी ढांचे का भी नुकसान हुआ है।

Nepal Landslide: बाढ़ और भूस्खलन

Nepal Landslide
Nepal Landslide

नेपाल में निजी क्षेत्र के बिजली उत्पादकों के संगठन, इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईपीपीएएन) के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन से 18 जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें 13 चालू और 5 निर्माणाधीन परियोजनाएं शामिल हैं, जिससे बिजली उत्पादन बाधित हुआ है। वहीं कुछ वर्षों में जलवायु परिवर्तन से जुड़ी आपदाओं के कारण इस महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।

River Waterlevel in Nepal: नदियों का जलस्तर

Nepal Landslide
Nepal Landslide

जल विज्ञान और मौसम विभाग के अनुसार, लगातार बारिश के कारण बागमती, त्रिशूली, पूर्वी राप्ती, लालबकैया और कमला जैसी कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। इसी तरह, सप्तकोशी नदी का जलस्तर रविवार दोपहर तक खतरे के स्तर से ऊपर था, और इसकी सहायक नदियां भी खतरे के निशान को पार कर गई थीं, लेकिन अब इनका जलस्तर भी घट रहा है।

Weather in Nepal: बचाव और राहत कार्य जारी

नेपाल में निवासियों को हाई अलर्ट पर रहने की सलाह दी है और सुरक्षा एजेंसियों को तैनात कर दिया है। कई संचार माध्यमों से लोगों तक संदेश पहुंचाया जा रहा हैं और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का अनुरोध कर रहे हैं। बता दें कि बचाव और राहत कार्य जारी रखे हुए हैं, क्योंकि कई क्षेत्रों में भारी वर्षा और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। दो दिनों की तबाही के बाद, हिमालयी राष्ट्र में मौसम में सुधार देखा जा रहा है।

ALSO READ: नेपाल में बारिश से भारी तबाही, 51 लोगों की मौत, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।