भारत की यात्रा पर आये नेपाल के सेना प्रमुख जनरल राजेन्द्र छेत्री ने आज यहां रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत से मुलाकात की।
जनरल रावत के निमंत्रण पर छह दिन की यात्रा पर आये जनरल छेत्री ने यहां इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने साउथ ब्लाक स्थित लॉन में सलामी गारद का निरीक्षण किया। इसके बाद वह जनरल रावत से मिले और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वह रक्षा मंत्री सीतारमण से भी मिले।
जनरल छेत्री शनिवार को देहरादून स्थित सैन्य अकादमी में होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और पासिंग आउट परेड का भी निरीक्षण करेंगे।
उनका राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, वायु सेना प्रमुख तथा नौसेना प्रमुख से भी मिलने का कार्यक्रम है। वह 11 जून को स्वदेश लौट जायेंगे।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



