New Governor : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं।
Highlight :
- कई राज्यों के राज्यपाल बदले
- महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर
- तेलंगाना, झारखंड को मिले नए राज्यपाल
राष्ट्रपति मुर्मू ने नियुक्त किए कई राज्यों के नए राज्यपाल
सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब असम के नये राज्यपाल होंगे। उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नये राज्यपाल होंगे। वह फिलहाल झारखंड के राज्यपाल हैं। उनके पास तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी है। संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सी. एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा के. कैलाशनाथ को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इन राज्यों को मिले नए राज्यपाल
- सीपी राधा कृष्णनन – महाराष्ट्र
- हरिभाऊ किशन राव बागडे – राजस्थान
- गुलाब चंद कटारिया – पंजाब
- जिष्णु देव वर्मा – तेलंगाना
- संतोष कुमार गंगवार – झारखंड
- रमन डेका – छत्तीसगढ़
- सीएच विजयशंकर – मेघालय
- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य – असम और मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार
- ओम प्रकाश माथुर – सिक्किम
- के. कैलाशनाथन – पुडुचेरी के उपराज्यपाल
(Input From IANS)


Download Android App
Download iOS App



