राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तीन आतंकवादियों को घाटी से बाहर ले जाने के दौरान गिरफ्तार किए गए जम्मू-कश्मीर के डीएसपी दविंदर सिंह से जुड़े मामले की जांच का जिम्मा संभाल लिया है। पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद एनआईए ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात दविंदर सिंह को सप्ताहांत प्रतिबंधित संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वयंभू जिला कमांडर नावीद बाबु, आतिफ और वकील इरफान मीर के साथ गिरफ्तार किया गया था। चारों को दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार में यात्रा करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से हथियार भी बरामद हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



