वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि नागरिकों को छात्र आंदोलनों में घुस रहे ‘‘जिहादियों, माओवादियों और अलगाववादियों’’ से सावधान रहना चाहिए। सीतारमण ने हालांकि कहा कि रविवार को दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हुए घटनाक्रम की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
छात्र कार्यकर्ता रहते हुए राजनीति में आईं सीतारमण ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) जैसे मुद्दों पर लोगों की भावनाओं को भड़काना विपक्षी दल की कुंठा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ‘एक्टिविज्म’ विश्वविद्यालयों के लिए नया नहीं है।
जयराम रमेश ने नागरिकता संशोधन कानून को SC में दी चुनौती, बुधवार को होगी सुनवाई
उल्लेखनीय है कि संसद के दोनों सदनों से पास होने और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद कानून बन चुके सीएए के लिए देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली के जामिया नगर में इसके खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई हैं और प्रदर्शनकारियों ने बसों में तोड़फोड़ और आगजनी की है।


Download Android App
Download iOS App



