नीति आयोग ने बजट को बताया ‘शानदार, अगले 3-4 साल को दे रहा है दिशा

Summary :

नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत ने बजट को आम आदमी के अनुकूल बताते हुए कहा कि बजट बहुत शानदार है क्योंकि यह अगले 3-4 साल की दिशा दे रहा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में बजट पेश किया। केंद्र सरकार के इस बजट में हेल्थ सेक्टर पर अपने खर्च को बढ़ाया है। कोरोना काल में मंद पड़ी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए इस बजट पर देश के हर नागरिक की नजरें टिकी हुई थीं। इस बार के बजट में किसी तरह के नए कर का ऐलान नहीं किया गया।
नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत ने बजट को आम आदमी के अनुकूल बताते हुए कहा कि बजट बहुत शानदार है क्योंकि यह अगले 3-4 साल की दिशा दे रहा है। सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर बहुत फोकस है। यह बहुत व्यवहारिक बजट है। कोई नया कर नहीं लगाया गया है जो बहुत बड़ी बात है। 

आम करदाताओं को कोई राहत नहीं, 75 साल से अधिक आयु के नागरिकों नहीं भरना होगा टैक्स

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि नीति आयोग को रणनीतिक विनिवेश के लिए केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र कंपनियों की अगली सूची पर काम करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के स्वामित्व वाली जमीनों के मौद्रिकरण (बिक्री/पट्टेदारी) के लिए एक विशेष इकाई (एसपीवी) बनाई जाएगी। 
वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने पिछले 2020-21 के बजट में निजीकरण और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी की बिक्री से 2.1 लाख्र करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। सरकार अभी तक चालू वित्त वर्ष में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में अल्पांश हिस्सेदारी की बिक्री और शेयर पुनर्खरीद से 19,499 करोड़ रुपये जुटा पाई है। 

Desk Team