बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात एवं हिमाचल के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को फोन पर बधाई दी। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके भी प्रधानमंत्री को बधाई दी।
अपने ट्वीट में नीतीश कुमार ने लिखा, गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी को बधाई। गुजरात में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस हिमाचल में भी हार गई है।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। तमाम दावों के बीच जनता दल के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पहले ही गुजरात में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की थी। उल्लेखनीय है कि JDU बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में सरकार चला रही है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



