भाजपा नेता बोले, नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ अररिया का विकास

Summary :

अररिया, 11 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा की कड़ी में बुधवार को अररिया पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि साल 2005 से पहले यहां पर विकास कार्य नहीं हुए थे। एनडीए की सरकार आने के बाद अररिया में विकास कार्य हुए। सीएम के अररिया दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ा है। बदहाली से निकलकर प्रदेश तरक्की कर रहा है। अररिया से भाजपा नेता विजय कुमार मंडल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से अररिया जिले के…

अररिया, 11 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा की कड़ी में बुधवार को अररिया पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि साल 2005 से पहले यहां पर विकास कार्य नहीं हुए थे। एनडीए की सरकार आने के बाद अररिया में विकास कार्य हुए। सीएम के अररिया दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ा है। बदहाली से निकलकर प्रदेश तरक्की कर रहा है।

अररिया से भाजपा नेता विजय कुमार मंडल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से अररिया जिले के लिए की गई घोषणाओं से जिले का सर्वांगीण विकास होगा। हम लोग सीएम की घोषणा से बहुत खुश हैं। सीएम नीतीश कुमार ने बिल्कुल सही कहा कि अररिया में 2005 से पहले कोई काम नहीं हुआ था। सीएम के नेतृत्व में विकास के कार्य हुए हैं और अब बिहार तरक्की कर रहा है।

भाजपा नेता देवंती यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सिर्फ अररिया ही नहीं बल्कि पूरे बिहार का विकास हुआ है। बिहार में बदलाव लाने के लिए यहां के लोग नीतीश कुमार के कर्जदार हैं और उन्हें जितनी बार भी धन्यवाद करें, कम होगा। 20 वर्षों में उन्होंने बिहार की पहचान बदली और बिहार को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया है। बिहार के अगले सीएम को लेकर देवंती ने कहा कि प्रदेश का अगला सीएम एनडीए का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा लेकिन बिहार के विकास में नीतीश कुमार का मार्गदर्शन बना रहेगा।

जदयू में निशांत कुमार की एंट्री को लेकर भाजपा नेता देवंती ने कहा कि निशांत कुमार का स्वागत है, बिहार के लोग उनके साथ हैं और उन्हें अभी सीखने की जरूरत है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर उन्होंने कहा कि नीतीश ने राज्यसभा जाने इच्छा जाहिर की थी। वे तीन सदनों के सदस्य बन चुके हैं और चौथे सदन के सदस्य बनना चाहते हैं तो हम उन्हें अपनी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

अररिया दौरे को दौरे के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले की सरकारों ने जिले के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। बिहार में विकास के कार्य हो रहे हैं और अब बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा। बिहार में सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण किया गया। पहले हम लोगों का लक्ष्य सुदूरवर्ती इलाके से पटना पहुंचने के लिए छह घंटे का था, जिसे पूरा कर लिया गया है। इसके बाद आज प्रदेश के किसी भी इलाके से लोग पांच घंटे में पटना पहुंच रहे हैं।

–आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.