‘नीतीश सेतु’ के नामकरण पर तेजस्वी यादव का तंज, बोले- राजनीतिक अंत का देना चाहते हैं संदेश

Summary :

पटना, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को छठ महापर्व के अवसर पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, कच्ची दरगाह–राघोपुर–बिदुपुर छह लेन पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किए जाने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आमतौर पर लोगों के नाम पर स्मारक और मूर्तियां उनके दुनिया से चले जाने के बाद बनाई जाती हैं, लेकिन यहां जीवित रहते ही नीतीश कुमार के नाम पर सेतु का नामकरण कर दिया गया। इसका एक तरह से यह संदेश है कि उन्हें राजनीतिक रूप से समाप्त मान लिया गया है। तेजस्वी यादव ने मीडिया…

पटना, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को छठ महापर्व के अवसर पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, कच्ची दरगाह–राघोपुर–बिदुपुर छह लेन पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किए जाने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आमतौर पर लोगों के नाम पर स्मारक और मूर्तियां उनके दुनिया से चले जाने के बाद बनाई जाती हैं, लेकिन यहां जीवित रहते ही नीतीश कुमार के नाम पर सेतु का नामकरण कर दिया गया।

इसका एक तरह से यह संदेश है कि उन्हें राजनीतिक रूप से समाप्त मान लिया गया है। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “सरकार उनकी है, वे कुछ भी नाम रख सकते हैं। नीतीश सेतु नाम तो रख दिया गया, लेकिन एक तरह से उन्होंने नीतीश को समाप्त भी कर दिया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर जिन लोगों का निधन हो जाता है, उनकी याद में मूर्तियां बनवाई जाती हैं या उनके नाम पर स्मारकों का निर्माण किया जाता है, लेकिन यहां जीवित रहते ही उनका नामकरण कर दिया गया।”

उन्होंने कहा कि इसका सीधा अर्थ है कि सरकार में शामिल लोग यह संदेश देना चाहते हैं कि नीतीश कुमार अब राजनीतिक रूप से पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कच्ची दरगाह–राघोपुर–बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर इसे बिहारवासियों को समर्पित करेंगे।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। छठ महापर्व को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि नहाय-खाय और खरना के साथ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। रविवार शाम को डूबते सूर्य और सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह महापर्व संपन्न होगा।

उन्होंने कहा कि छठ बिहार के लोगों का प्रमुख आस्था का पर्व है और अब यह पूरे देश के साथ-साथ विदेशों में भी बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी बिहारवासियों और देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठी मैया का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, सबका कल्याण हो और बिहार निरंतर आगे बढ़े।

–आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.