जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में नकाबपोश हमलवारों के हमले पर केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता या नेता हिंसा नहीं भड़का सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के पीछे कांग्रेस और भाजपा का हाथ है।
बता दें कि जेएनयू में रविवार को नकाबपोश भीड़ ने छात्रों और प्राध्यापकों पर हमला किया और तोड़फोड़ भी की, जिसमें 35 से अधिक छात्र घायल हो गए थे। जेएनयू छात्र संघ ने छात्रों पर हुए हमले के लिये आरएसएस से संबद्ध एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का आरोप है कि हमले में वामपंथी कार्यकर्ता शामिल थे।
जेएनयू हिंसा पर बोले प्रकाश जावड़ेकर- कुछ लोग देश में फैला रहे है अराजकता
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा, ”जेएनयू में हुई हिंसा विपक्षी दलों की साजिश का हिस्सा है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि छात्र हमारे देश का भविष्य हैं, लिहाजा मैं कांग्रेस नेताओं और अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी प्रमुख) से छात्रों को गुमराह नहीं करने का आग्रह करना चाहता हूं।”
उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल के साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में शांति मार्च निकाला। मार्च सदर बाजार इलाके में बारह टूटी चौक से शुरू होकर जामा मस्जिद पर समाप्त हुआ।


Download Android App
Download iOS App



