गणतंत्र दिवस समारोह में दिखेगी राजस्थान की झांकी

Summary :

जयपुर के जाने माने कलाकार हरशिव शर्मा ने झांकी की डिजाइन बनाई है। श्री शर्मा इससे पूर्व भी लगभग दस झांकियों की डिजाइन तैयार कर चुके है।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के राजपथ पर छब्बीस जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार राजस्थान की झांकी भी देखने को मिलेगी। गणतंत्र दिवस परेड में चार साल बाद राजपथ पर राजस्थान की झांकी निकलेगी। यह झांकी जयपुर की विश्व विख्यात हेरिटेज विरासत विषय पर होगी। 

जयपुर के जाने माने कलाकार हरशिव शर्मा ने झांकी की डिजाइन बनाई है। श्री शर्मा इससे पूर्व भी लगभग दस झांकियों की डिजाइन तैयार कर चुके है। राजस्थान ललित कला अकादमी के कार्यवाहक सचिव विनय शर्मा ने झांकी के चयन के लिए नई दिल्ली में आयोजित बैठक में भाग लेने के पश्चात बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में राजस्थान की झांकी का भी चयन किया गया है।

Desk Team