कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए ‘झूठे उत्सव और खोखले भाषण’ की नहीं, बल्कि समाधान की जरूरत है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘घर पर पृथक-वास में हूं और लगातार दुखद समाचार आ रहे हैं। भारत में संकट सिर्फ़ कोरोना वायरस ही नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां भी हैं। झूठे उत्सव व खोखले भाषण नहीं चाहिए, देश को समाधान दो!’’
घर पर क्वॉरंटीन हूँ और लगातार दुखद समाचार आ रहे हैं।
भारत में संकट सिर्फ़ कोरोना नहीं, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियाँ हैं।
झूठे उत्सव व खोखले भाषण नहीं, देश को समाधान दो!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 22, 2021
राहुल गांधी इन दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। गौरतलब है कि देश भर में कोविड-19 के 3,14,835 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ कर 1,59,30,965 हो गई। वहीं, इस महामारी से 2,104 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,84,657 हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



