केरल में निपाह वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को यह जानकारी दी। केरल के एर्नाकुलम जिले में तीन जून को निपाह का मामला सामने आया था और इससे संक्रमित कॉलेज के छात्र की हालत स्थिर है। राज्य सरकार ने कहा कि छात्र के संपर्क में रहे कुल 318 लोगों को निगरानी में रखा गया था। उनमें से 52 को गंभीर खतरे की श्रेणी में रखा गया है।
केरल में जन स्वास्थ्य के लिये उठाए जा रहे कदमों पर नियमित रूप से नजर रख रहे हर्षवर्धन ने शुक्रवार को राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा को बीमारी से बचाव और इसके प्रबंधन के लिये केन्द्र की ओर से हर तरह का सहयोग दिये जाना का आश्वासन दिया था। हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा, निपाह वायरस रोग का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। बीते साल निपाह वायरस की चपेट में आने से केरल में 17 लोगों की मौत हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



