पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री जी आपने 4 साल में बिहार से किया कोई भी वादा और दावा पूरा नहीं किया। विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया, विशेष पैकेज नहीं दिया, नौकरियां और रोजगार नहीं दिया, कोई नया प्रोजेक्ट नहीं दिया, पटना यूनिवर्सिटी तक को आपने सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा नहीं दिया।
श्री यादव ने कहा कि आपकी और नीतीश जी की नूरा-कुश्ती में बिहार में विकास ठप्प है। विगत जुलाई से बिहार में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी है। हर सेकेंड शह और मात का खेल चलता रहता है। नीतीश जी को तो जनता हरा देगी। आप बस डबल इंजन की सरकार में बिहार को स्पेशल स्टेटस का दर्जा दे दीजिये। उन्होंने कहा कि नीतीश जी बतायें जनादेश की डकैती करने और बीजेपी को चोर दरवाजे से सरकार में घुसाने के बाद केंद्र सरकार से बिहार को क्या-क्या विशेष फायदा हुआ है शिवाय दंगों के?
जनादेश को धोखा देकर उनकी शरण में लौटे हैं तो उनसे हुए लाभ का बिंदुवार जवाब मुख्यमंत्री जी जनता आपसे मांग रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी आज बिहार आ रहे है लेकिन भीड़ जुटाने के लिए स्वच्छाग्राही के नाम पर यूपीए राजस्थान और गुजरात से लोग बुलाए गए हैं। ना बिहारियों को नीतीश कुमार और भाजपा पर यकीन रहा और ना इनको बिहारियों पर।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



