अब पुराने नोट का क्या? RBI जल्द लाएगा 20 रुपये के नए नोट

Summary :

RBI जल्द जारी करेगा 20 रुपये का नया नोट

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 20 रुपये के नए नोट जारी करेगा, जिन पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। हालांकि, पुराने नोट भी प्रचलन में बने रहेंगे। यह बदलाव केवल गवर्नर के हस्ताक्षर के कारण है, जिससे पुराने नोटों की वैधता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जल्द ही मार्केट में महात्मा गांधी सीरीज के तहत 20 रूपये के नए नोट जारी किए जाएंगे। नोट पर RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के साइन होंगे। हालांकि, नए नोट के डिजाइन की बात करें तो यह पहले से चल रहे पुराने 20 रूपये के नोट जैसे ही होंगे। मतलब सिर्फ इस नोट पर हस्ताक्षर को अपडेट किया जाएगा। देखने में नए नोट एकदम पुराने नोट जैसे ही होंगे। 20 रूपये के नोट में बदलाव बस RBI के गवर्नर बदले जाने के बाद हो रही है।

 RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा

संजय मल्होत्रा ने क्या कहा?

नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने 11 दिसंबर, 2024 को तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर के रूप में पदभार संभाला। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिजर्व बैंक ने स्पष्ट कर दिया है कि पिछले गवर्नरों के कार्यकाल के दौरान जारी किए गए सभी मौजूदा 20 रुपये के बैंक नोट प्रचलन में बने रहेंगे।

RBI ने क्या कहा?

RBI एक जानकारी को साझा करते हुए बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज में 20 रुपये के नोट जारी करेगा, जिस पर गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​के हस्ताक्षर होंगे। इन नोटों का डिज़ाइन महात्मा गांधी (नई) सीरीज के 20 रुपये के नोटों जैसा ही है। इसका मतलब है कि नया नोट पुराने नोट जैसा ही दिखेगा।

पुराने 20 रूपये के नोट का क्या?

RBI ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि पहले से चल रहे पुराने 20 रूपये के नोट मान्य रहेंगे। चाहे उन नोटों पर किसी भी गवर्नर के हस्ताक्षर हो। इसकी लेनदेन पूरी तरह से मान्य होंगे। नए गवर्नर के हस्ताक्षर वाले नए नोट जारी करना एक सामान्य प्रक्रिया है। ऐसा आरबीआई के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव के बाद होता है। इससे पुराने नोटों की उपयोगिता या मूल्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बेफिक्र होकर करें इस्तेमाल

बता दें कि समय-समय पर RBI नोटों में बदलाव करता है। इसलिए नए नोटों को लेकर कोई चिंतावाली बात नहीं है। आपके पास पहले से मौजूद 20 रूपये के पुराने नोट भी मान्य रहेंगे। यह बदलाव सिर्फ और सिर्फ नए गवर्नर ने पदभार संभालाने की वजह से हुआ है। इसलिए आप बेफिक्र होकर पुराने नोट का उपयोग कर सकते हैं।

PAK खुफिया एजेंट के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा,वित्तीय विवरणों की जांच जारी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।