आज NTA जारी करेगा NEET UG 2025 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Summary :

परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) शनिवार को नीट यूजी का परिणाम घोषित करेगा। नीट यूजी की परीक्षा दे चुके 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म होगा और वह एनटीए की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। एनटीए ने बताया कि सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक एनटीए वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं

नीट यूजी की परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। छात्रों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) शनिवार को नीट यूजी का परिणाम घोषित करेगा। नीट यूजी की परीक्षा दे चुके 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म होगा और वह एनटीए की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। हालांकि, इस दौरान छात्रों को इस बात पर ध्यान देना होगा कि वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही परिणाम देखें। कई बार सोशल मीडिया पर चल रही फेक वेबसाइट के जाल में छात्र फंस जाते हैं। इसीलिए, किसी भी तरह के नोटिफिकेशन के लिए छात्र एनटीए की वेबसाइट को ही सर्च करें।

छात्रों को परीक्षा का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट ‘नीटडॉटएनटीएडॉटएनआईसीडॉटइन’ पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर नीट 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद रिजल्ट देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले एनटीए ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर नीट यूजी परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

छात्रों को परीक्षा का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर नीट 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद रिजल्ट देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले एनटीए ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर नीट यूजी परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

यहा करें रिजल्ट चेक

NEET UG-2024 पेपर लीक : CBI ने 21 आरोपियों के खिलाफ दायर की तीसरी चार्जशीट

एनटीए ने बताया कि सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक एनटीए वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं। एनटीए की ओर से नीट यूजी की परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। रिजल्ट के साथ ही मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और स्कोरकार्ड भी जारी किए जाएंगे।

कैंडिडेट अपना स्कोरकार्ड भी नीट की ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद एनटीए एक रिलीज भी जारी करेगा, जिसमें परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के बारे में एक लिस्ट होगी। इसके साथ ही ऑल इंडिया में टॉप करने वाले छात्र के बारे में जानकारी साझा की जाएगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.