केंद्र सरकार द्वारा कोरोना टीकाकरण पर बनाई गई राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने सिफारिश की है कि कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज़ के बीच अंतर बढ़ाकर 12-16 हफ्ते किया जाए। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव हुए लोगों को रिकवरी के 6 महीने के बाद वैक्सीन लगाने का सुझाव दिया है।
एनटीएजीआई ने कहा है कि गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 का कोई भी टीका लगवाने का विकल्प दिया जा सकता है और स्तनपान करवाने वाली महिलाएं बच्चे को जन्म देने के बाद किसी भी समय टीका लगवा सकती हैं। एनटीएजीआई ने यह भी कहा है कि जो लोग कोविड-19 से पीड़ित रह चुके हैं और जांच में उनके सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उन लोगों को स्वस्थ होने के बाद छह महीने तक टीकाकरण नहीं करवाना चाहिए।
देश में 24 घंटे में कोरोना से 4000 से अधिक की मौत, 3.62 लाख से ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि
वर्तमान में कोविशील्ड टीके की दो खुराकें चार से आठ हफ्ते के अंतराल पर दी जाती हैं। एनटीएजीआई के सुझाव टीकाकरण को देखने वाले कोविड-19 संबंधी राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह को भेजे जाएंगे। देश में कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते कई राज्यों में इसके चलते 18 से 44 साल तक की आयु वाले लोगों का टीकाकरण प्रभावित हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



